घर में घुसकर युवती की हत्या: गला रेतकर उतारा मौत के घाट; 2 महीने बाद होनी थी शादी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक 24 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। धारदार हथियार से युवती का गला रेत दिया गया। यह खौफनाक घटना उस समय हुई जब युवती घर में पूरी तरह अकेली थी। दर्दनाक पहलू यह है कि मृतका की दो महीने बाद अप्रैल में शादी होने वाली थी।
वारदात के समय घर में अकेली थी युवती
यह वारदात गिरवाई थाना क्षेत्र के छोटे बाबा की पहाड़ी इलाके की है। हत्या की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को निशा घर में अकेली थी। मां सुनीता सुबह काम पर चली गई थीं।
भाई भी अपने काम पर गया हुआ था। भाभी हेमा अपने बेटे को आंगनबाड़ी में टीका लगवाने गई थीं। इसी दौरान अज्ञात बदमाश घर में घुसे और निशा कुशवाह के कमरे में जाकर उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
भाभी ने देखा खून से सना शव
शाम को जब भाभी हेमा घर लौटीं तो उन्होंने कमरे में निशा का शव खून से लथपथ पड़ा देखा। गले से लगातार खून बह रहा था। यह दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान कमरे से खून से सना पत्थर और डंडा बरामद हुआ। युवती के गले पर चाकू से तीन वार के निशान मिले। सोने की चेन और कान के टॉप्स गायब पाए गए।
पुलिस की जांच
पुलिस के मुताबिक यह मामला ब्लाइंड मर्डर का है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए थे। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।
अप्रैल में होनी थी शादी
परिजनों ने बताया कि निशा की 20 अप्रैल को शादी तय थी और उनका किसी से कोई विवाद या दुश्मनी भी नहीं थी। इस घटना से परिवार सदमे में है।
CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
इलाके में दहशत का माहौल
इस निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!