अहिल्या किले से महिला ने लगाई छलांग: हाथ में मिठाई का पैकेट लेकर घूम रही थी; मौके पर मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महेश्वर।
ऐतिहासिक अहिल्या किला परिसर में गुरुवार सुबह एक महिला की ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने किले के चबूतरे से कथित तौर पर छलांग लगाई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी लक्ष्मी (46), पति हरभजन सिंह चंदेल के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।
शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है।
हाथ में मिठाई का पैकेट लेकर घूम रही थी महिला
प्रत्यक्षदर्शी नितेश शुक्ला के मुताबिक, घटना से कुछ समय पहले महिला हाथ में मिठाई का पैकेट लेकर किला परिसर में घूम रही थी। इस दौरान वह चबूतरे की ओर बढ़ी तो वहां तैनात गार्ड ने उसे रोककर वापस भेज दिया। इसके बाद महिला कुछ देर तक किले की पाल के पास बैठी रही।
गार्ड रसीद बनाने में व्यस्त हुआ, तभी हुई घटना
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, इसी दौरान किले पर तैनात गार्ड एक प्री-वेडिंग शूट की रसीद बनाने में व्यस्त हो गया। इसी बीच महिला दोबारा चबूतरे की तरफ गई और वहां से नीचे गिर गई। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गार्ड और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किले में तैनात गार्ड और घटना के समय मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनाक्रम की परिस्थितियों का भी सत्यापन कर रही है।
अहिल्या किला परिसर में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए गार्ड और पर्यटक चौकी की व्यवस्था है। ऐसे में घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चा है।
पुलिस का कहना है कि मौत के कारण और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!