खबर
Top News

ट्रेन छूटते ही दरिंदगी: मंदिर घुमाने का झांसा देकर महिला से गैंगरेप; आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जुलाई 2026, 7:51 pm
शेयर करें:
ट्रेन छूटते ही दरिंदगी

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की ट्रेन छूटने का फायदा उठाकर ऑटो चालक और उसके साथी ने उसे मंदिर घुमाने का झांसा दिया और जंगल में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब इलाज के बाद महिला ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज की गई और जांच के आधार पर कटनी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता लंबे समय से मानसिक बीमारी का इलाज कराने के लिए दिल्ली में रह रही थी। घटना के दिन वह ट्रेन से सफर कर रही थी। रात करीब 9:45 बजे ट्रेन मुड़वारा (कटनी) स्टेशन पर रुकी तो वह पानी लेने के लिए नीचे उतरी। इसी दौरान ट्रेन छूट गई और वह स्टेशन पर अकेली रह गई।

ऑटो चालक ने दिया झांसा
इसी बीच एक ऑटो चालक और उसके साथी ने महिला को मंदिर घुमाने का झांसा दिया। आरोप है कि दोनों उसे रीठी थाना क्षेत्र के जंगल में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद महिला पुलिस को मिली, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह घटना या अपनी पहचान के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों से संपर्क किया और उसे दिल्ली भेज दिया।
मानसिक स्थिति सुधरने पर परिजन को बताई घटना
इलाज के दौरान जब महिला की मानसिक स्थिति में सुधार हुआ, तब उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे आगे की जांच के लिए कटनी पुलिस को भेजा गया।

कटनी पुलिस ने मामले की जांच कर दोनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 6 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 7 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 7 hours ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 8 hours ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

about 8 hours ago
जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप
Top News

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

about 8 hours ago
MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी
Top News

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

about 8 hours ago
करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
Top News

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

about 9 hours ago
सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार
Top News

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी
Top News

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

about 9 hours ago
सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई
Top News

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

about 9 hours ago
जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
Top News

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

about 9 hours ago
विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

about 9 hours ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

about 9 hours ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

about 9 hours ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

about 9 hours ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

about 9 hours ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!