सरकारी योजना के नाम पर महिला से ठगी: फर्जी लिंक भेजकर जाल में फंसाया; क्लिक करते ही उड़ाए रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदुआ में साइबर ठगों ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर एक प्रसूता महिला से ठगी कर ली। ठगी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की बकाया राशि दिलाने का झांसा देकर की गई।
पीड़िता के अनुसार
पीड़िता कंचन कुशवाहा ने बताया कि हाल ही में उन्होंने बच्चे को जन्म दिया है। दो दिन पहले एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को महिला एवं बाल विकास विभाग का कर्मचारी बताया। उसने पूछा कि क्या योजना की पूरी राशि मिल गई है। कंचन ने जब बताया कि कुछ राशि बाकी है, तो आरोपी ने ऑनलाइन ट्रांसफर करने का भरोसा दिलाया।
फर्जी लिंक भेजकर की ठगी
आरोपी ने पूछा कि वह कौन सा ऑनलाइन पेमेंट ऐप इस्तेमाल करती हैं। कंचन ने PhonePe (जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाते से जुड़ा है) इस्तेमाल करने की जानकारी दी। इसके बाद ठग ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और कहा कि उस पर क्लिक करते ही बकाया राशि मिल जाएगी।
खाते से कटे रुपए
लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से दो किस्तों में कुल 5,302 रुपए कट गए। बैंक मैसेज मिलते ही ठगी का अहसास हुआ। दोबारा कॉल करने पर आरोपी का मोबाइल बंद मिला।
पुलिस जांच में जुटी
पीड़िता ने सिमरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बैंक स्टेटमेंट पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!