क्या भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला क्रिकेट रिकॉर्ड्स का महाकुंभ भी बनेगा: होलकर स्टेडियम में किस खिलाड़ी की है कीर्तिमान पर नजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

हेमंत उपाध्याय, 99930 99008, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का कहना है कि रिकॉर्ड्स बनते ही हैं टूटने के लिए, लेकिन वे एक खिलाड़ी की उत्कृष्टता और समर्पण की कहानियाँ बयान करते हैं।
क्रिकेट के मैदान पर जीत और हार तो आती-जाती रहती है, लेकिन जो रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज हो जाता है, वह खिलाड़ी को अमर बना देता है।
आज इंदौर का होलकर स्टेडियम केवल एक मैच का गवाह नहीं होगा, बल्कि उन ऐतिहासिक क्षणों का भी गवाह बनेगा जब कुछ दिग्गज खिलाड़ी अपने करियर के सबसे बड़े मील के पत्थरों को पार करेंगे।
दांव पर सिर्फ सीरीज की ट्रॉफी नहीं
दूधिया रोशनी में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टकराएंगी, तो दांव पर सिर्फ सीरीज की ट्रॉफी नहीं होगी।
यह मैच क्रिकेट की रिकॉर्ड की किताब में कुछ नए पन्ने जोड़ने को भी तैयार हैं।
जहां एक ओर जहां टीम इंडिया के मन में इस शहर में लगातार आठवीं जीत हासिल करने का ख्वाब है, वहीं न्यूजीलैंड 37 साल के सूखे को खत्म कर भारत में अपनी पहली एक दिवसीय सीरीज जीतना चाहता है।
दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी अपने करियर के सबसे बड़े मील के पत्थरों से बस कुछ ही कदम दूर हैं।
विराट, गिल और रोहित की नजर रिकॉर्ड पर
विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल की राह भी कुछ रिकॉर्ड देख रहे हैं।
होलकर स्टेडियम में अब तक बल्ले से 36 रनों की उच्चतम पारी खेलने वाले विराट ने पिछले पांच एक दिवसीय मैचों में लगातार 50 से अधिक रन बनाए हैं।
अगर वे यहां भी अर्द्धशतक जमाते हैं तो इस फार्मेट में लगातार 6 हाफ सेंचुरी या उससे अधिक रनों की पारी खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल करेंगे।
दोनों वन डे में ही शतक जड़े
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस मैदान पर अब तक खेले गए दोनों वन डे में ही शतक जड़े हैं। 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 112 रनों की पारी के साथ ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 104 रनों की पारी भी उनके नाम है।
सबसे बड़ा सवाल क्या गिल होलकर स्टेडियम में लगातार 3 वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल करेंगे।
और हां आईसीसी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर चल रहे रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलकर और आगे आ सकते हैं।
विराट 785 अंकों के साथ नंबर वन पर
इस रैंकिंग में विराट 785 अंकों के साथ नंबर वन पर हैं तो डेरिल मिचेल 784 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
रोहित के खाते में 775 अंक हैं। होलकर स्टेडियम के उच्चतम स्कोर पांच विकेट पर 418 (वीरेंद्र सहवाग 219 रन) पर भी नजर रखिये। भारतीय टीम ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह गौरव पाया था।
न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी पर नजर
डेरिल मिचेल इस समय अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर में हैं। उन्होंने इस सीरीज के पिछले दो मैचों में 215 रन (औसत 215.00) बनाए हैं। अगर वे आज 45 रन और बना लेते हैं, तो वे भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बन सकते हैं।
वे भारत के खिलाफ किसी एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के केन विलियमसन के रिकॉर्ड को तोड़ने की कगार पर हैं।
लगातार दो वनडे शतक
राजकोट में नाबाद 131 रनों की पारी के बाद, उनके पास लगातार दो वनडे शतक लगाने वाले चुनिंदा कीवी बल्लेबाजों की सूची में शामिल होने का सुनहरा अवसर है।
न्यूजीलैंड ने 1989 से अब तक भारत में कभी भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीती है। न्यूजीलैंड कल जीतता है, तो वे 37 साल का सूखा खत्म कर भारत में अपनी पहली वनडे सीरीज जीतेंगे।
ग्लेन फिलिप्स जैसे हिटर अपने 150 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे करने के करीब हैं। आज वे 4 छक्के लगाते हैं, तो वे न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज 150 छक्के (तीनों फॉर्मेट मिलाकर) लगाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाजों में शामिल हो जाएंगे।
21 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज
इस मैच के शुरू होने के साथ यह भी याद रखिये कि न्यूजीलैंड टीम ने भारत में कभी भी द्विपक्षीय एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला नहीं जीती है। क्या ब्रेसवेल और डेरिल मिचेल के मन में कुछ चल रहा है।
इंदौर मैच के बाद दोनों टीमों को 21 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलना है। जाहिर है टीम इंडिया इंदौर से सफलता और ऊँचा मनोबल लेकर इस सीरिज में उतरेगी। कप्तान भले ही बदल जाएंगे पर जज्बा वही रहेगा।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!