प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की बैठक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में वन्य जीवों के संरक्षण के दिशा में हो रहे बेहतर कार्य के परिणाम स्वरूप प्रदेश में वन्य जीवों की संख्या में वृद्धि हुई है। इस स्थिति में मानव-वन्य जीव सह अस्तित्व को प्रोत्साहित करने के लिए जनता को जागरूक करने तथा उन्हें आवश्यक सतर्कता बरतने के उपायों की जानकारी देना आवश्यक है।
इसके साथ ही वन विभाग द्वारा पर्यटन विभाग से समन्वय करते हुए प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए गतिविधियां संचालित की जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्कूली बच्चों को वन और वन्य जीवों से परिचित कराने के लिए संचालित किऐ जा रहे अनुभूति कार्यक्रम का विस्तार करने और इस गतिविधि में अधिक से अधिक शालाओं को शामिल करने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की मंत्रालय में हुई 31वीं बैठक में यह निर्देश दिए।
नवाचारों और बेस्ट प्रेक्टिसेस को अपनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश से अन्य राज्यों को वन्य जीव उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके बदले में उन राज्यों से भी वन्य जीव मध्यप्रदेश लाए जाएं। इससे प्रदेश में वन्य जीवों की विविधता बढ़ेगी। उन्होंने वन्य जीव प्रबंधन में अन्य राज्यों द्वारा किए जा रहे नवाचारों और बेस्ट प्रेक्टिसेस को अपनाने की बात भी कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्वविद्यालयों तथा अन्य संस्थाओं को जोड़कर वन और वन्य जीव के संबंध में अध्ययन प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जाए।
वन क्षेत्र की पुरातात्विक धरोहरों का संरक्षण करें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वन क्षेत्र में विद्यमान पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की श्रेष्ठ व्यवस्था हो, वन और पुरातत्व विभाग तथा इस क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं की कार्यशाला भी आयोजित की जाए। बैठक में प्रदेश में बढ़ रही हाथियों की संख्या को दृष्टिगत करते हुए हाथियों पर केंद्रित पर्यटन गतिविधियां संचालित करने के संबंध में चर्चा हुई। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरू विजय मनोहर तिवारी ने हाथी प्रबंधन पर विश्वविद्यालय द्वारा आलेख लेखन का प्रस्ताव रखा।
संबंधित समाचार

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!