पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या: प्रेम संबंध बना वजह; मारी दो गोली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। पति दोनों के अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था, इसी वजह से उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
कंपू थाना क्षेत्र में मिला युवक का शव
यह घटना कंपू थाना क्षेत्र के नयागांव की है। एएसपी अनु बेनीवाल के अनुसार, बुधवार रात करीब 9 बजे रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के सिर पर दो गहरे जख्म थे। एक गोली सिर को आर-पार कर गई थी, जबकि दूसरी गोली सिर में फंसी हुई थी।
पार्टी के दौरान हत्या की आशंका
मौके से शराब की बोतलें, डिस्पोजेबल गिलास और नमकीन बरामद किए गए, जिससे पुलिस को अंदेशा हुआ कि हत्या से पहले वहां पार्टी की गई थी। घटनास्थल पर खड़ी एक बाइक के नंबर के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।
मृतक की पहचान संतोष गिरी के रूप में हुई
पुलिस जांच में मृतक की पहचान संतोष गिरी उर्फ गोस्वामी (25) निवासी जखोदा, घाटीगांव के रूप में हुई। पहचान होते ही पुलिस ने हत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल शुरू की।
जीजा के घर रह रही थी पत्नी
जांच में सामने आया कि संतोष की शादी वर्ष 2020 में मेहगांव (जिला भिंड) की रहने वाली रीना से हुई थी। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। संतोष नशे का आदी था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। बीते तीन वर्षों से रीना अपने जीजा दीपक गिरी के घर चीनौर में रह रही थी।
प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस पूरे मामले की जड़ रीना और अमित खान के बीच चल रहा प्रेम प्रसंग था। अमित भी मेहगांव का निवासी है। करीब तीन महीने पहले अमित ने संतोष के साथ मारपीट की थी। इसके बाद रीना ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
पूछताछ में टूटी पत्नी
जब पुलिस ने रीना से पूछताछ की, तो वह लगातार पुलिस को गुमराह करती रही। लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने सारा सच स्वीकार कर लिया। रीना ने बताया कि उसके प्रेमी अमित खान ने अपने दोस्त सन्नी के साथ मिलकर संतोष की गोली मारकर हत्या की।
आरोपियों की तलाश में पुलिस
एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि हत्या का मामला पूरी तरह सुलझा लिया गया है। वारदात को मृतक की पत्नी के परिचित अमित खान और सन्नी ने अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!