पत्नी-बुआ को इसलिये लगा दी थी आग: आरोपी गिरफ्तार ; दोनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के पीपलखूंटा गांव में शनिवार शाम एक पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, बल्कि उसे बचाने पहुंची उसकी बुआ को भी जला दिया। इस घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को राजनाथ उर्फ राजू (40) गिरफ्तार कर लिया है।
वीडियो आया था सामने
इस मामले का वीडियो भी सामने आया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने भरण-पोषण से बचने और चरित्र शंका के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। आरोपी जब राजस्थान सीमा की ओर बाइक से जा रहा था तभी बिशनिया चौपाटी के पास पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
लंबे समय से विवाद चल रहा था
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि अपनी पत्नी ममता से उसका लंबे समय से विवाद चल रहा था, यह न्यायालय में विचाराधीन है। उसने कहा कि वह पत्नी को भरण-पोषण नहीं देना चाहता था, उसने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया।
छुपाकर लाया था पेट्रोल
नाहरगढ़ थाना प्रभारी वरुण तिवारी ने बताया कि घटना के दिन आरोपी की सीतामऊ कोर्ट में पेशी थी। पेशी के बाद वह शराब के नशे में पत्नी का पीछा करता हुआ ग्राम पीपलखूंटा पहुंचा। वह अपने साथ पहले से पेट्रोल छुपाकर लाया था।
बर्न वार्ड में इलाज जारी
आरोपी ने पहले पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जब बुआ कासूबाई उसे बचाने आईं, तो उन पर भी पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दोनों का बर्न वार्ड में इलाज जारी है।
डॉक्टरों के अनुसार, ममता करीब 35 प्रतिशत तक झुलस गई हैं और उनके चेहरे, छाती और पेट पर गंभीर जलने के घाव हैं। बुआ कासूबाई भी गंभीर रूप से झुलसी हैं।
15 साल पहले हुई थी शादी
पीड़िता और आरोपी की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उनके तीन बेटे हैं। पिछले एक साल से दोनों अलग-अलग रह रहे थे और मामला कोर्ट में चल रहा था।
नवंबर 2024 में ममता ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि पति 5 लाख रुपए की मांग करता था और रकम न मिलने पर मारपीट करता था।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!