खबर
Top News

नगर पालिका के अकाउंटेंट को क्यों पकड़ा: किस काम के लिए क्या मांगा था; किसने की कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 फ़रवरी 2026, 5:29 pm
शेयर करें:
नगर पालिका के अकाउंटेंट को क्यों पकड़ा

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जबलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने नगर पालिका डोंगर परासिया के अकाउंटेंट शैलेन्द्र शर्मा को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सेवानिवृत्त कर्मचारी की ग्रेच्युटी और पेंशन जारी कराने के बदले 25 हजार रुपए मांगने का आरोप है।

अगस्त 2025 में हुए थे रिटायर
जानकारी के अनुसार परासिया निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी लाल जी ने 13 फरवरी 2026 को EOW जबलपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे अगस्त 2025 में सफाईकर्मी पद से सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन रिटायरमेंट के कई महीने बाद भी न तो उनकी ग्रेच्युटी राशि मिली और न ही पेंशन स्वीकृत हुई।उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे कई बार नगर पालिका कार्यालय पहुंचे, जहां अकाउंटेंट शैलेन्द्र शर्मा से मुलाकात की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

20 हजार लेने के बाद भी रोका भुगतान

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने फंड और पेंशन जारी कराने के बदले 25 हजार रुपए की मांग की। काम जल्दी कराने की उम्मीद में उन्होंने पहले ही 20 हजार रुपए दे दिए, लेकिन इसके बावजूद भुगतान जारी नहीं किया गया। शिकायत मिलने के बाद EOW ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

ट्रैप कार्रवाई में गिरफ्तारी
17 फरवरी 2026 की दोपहर EOW की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता ने शेष 5 हजार रुपए आरोपी को दिए, टीम ने नगर पालिका डोंगर परासिया कार्यालय में उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से संबंधित ग्रेच्युटी और पेंशन दस्तावेज भी जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

1 minute ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

7 minutes ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

8 minutes ago
CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

37 minutes ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

40 minutes ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

41 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

about 1 hour ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

about 1 hour ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

about 1 hour ago
100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

about 1 hour ago
पांच जगह दबिश
Top News

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

about 1 hour ago
हादसा
Top News

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

about 1 hour ago
खौफनाक हादसा
Top News

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

about 1 hour ago
गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा
Top News

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

about 1 hour ago
होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत
Top News

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

about 1 hour ago
स्वाइन फ्लू का खतरा
Top News

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

about 2 hours ago
मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!