वक्फ बोर्ड के किस पूर्व अध्यक्ष को क्यों किया गिरफ्तार: किस मामले में ब्लैकमेलिंग का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भोपाल जिला वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अलीम कुरैशी को शाहजहांनाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वक्फ संपत्तियों और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े मामले में उसकी भूमिका जांच के घेरे में है।
यह है आरोप
मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के नाम पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर लोकायुक्त संगठन में शिकायतें दर्ज कराने और इसके जरिए ब्लैकमेलिंग करने के गंभीर आरोप में ऐसा किया है।
अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा
अलीम कुरैशी कोअदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। यह मामला थाना शाहजहांनाबाद में पदस्थ उप निरीक्षक द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार सामने आया।
नियुक्ति आदेश वक्फ बोर्ड द्वारा जारी नहीं किए
21 मार्च 2025 की जांच के दौरान वक्फ बोर्ड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर फरजाना गजाल के कथन दर्ज किए गए। उन्होंने अपने आवेदन की पुष्टि करते हुए बताया कि लोकायुक्त में प्रस्तुत किए गए नियुक्ति आदेश वक्फ बोर्ड द्वारा जारी नहीं किए गए थे।
पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी के बयान भी
जांच में पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहम्मद अहमद खान के बयान भी दर्ज किए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकायुक्त में लगाए गए आदेश पत्र उनके द्वारा जारी मूल आदेश से पूरी तरह भिन्न हैं। केवल आदेश क्रमांक और दिनांक समान हैं, जबकि भाषा, शब्द और प्रारूप अलग हैं।
वास्तविक हस्ताक्षर से मेल नहीं खाते
यह भी जानकारी मिली कि दस्तावेज पर किए गए हस्ताक्षर भी उनके वास्तविक हस्ताक्षर से मेल नहीं खाते। स्पष्ट हुआ कि हस्ताक्षर की नकल करने का प्रयास भी किया गया।
सरकारी तंत्र का दुरुपयोग
जांच में सामने आया कि आरोपी अलीम कुरैशी ने कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर बार-बार शिकायतें कर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया। जांच एजेंसियों का कहना है कि बार-बार की गई इन शिकायतों से न केवल शासन को नुकसान पहुंचा, बल्कि वक्फ बोर्ड की साख भी प्रभावित हुई।
पहले पुलिस में था, बर्खास्त हुआ
अलीम कुरैशी पहले मध्यप्रदेश पुलिस में पदस्थ था, लेकिन कार्यकाल के दौरान दर्ज मामलों और अनियमितताओं के चलते उसे सेवा से बर्खास्त किया गया था। अलीम कुरैशी इसके बाद भोपाल जिला वक्फ कमेटी का अध्यक्ष बना।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!