डायल-112 के ड्राइवर को कुत्ते से क्यों कटवाया: कहां जा रहा था वाहन चालक; किस थाने में कितने लोगों पर केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में डायल-112 वाहन पर पदस्थ एक ड्राइवर ने दो लोगों पर जानबूझकर कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाया है। मामले में परदेशीपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, फरियादी शुभम पिता धनेन्द्र पांडे, निवासी मालवीय नगर, डायल-112 वाहन का ड्राइवर है। उसने शिकायत में बताया कि ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह शासकीय बंगले के पास खड़ी अपनी बाइक लेने जा रहा था। इसी दौरान धन्नालाल मेडा और सुनील मेडा, निवासी परदेशीपुरा पुलिस लाइन के पास, ने अपने पालतू कुत्ते को उस पर छोड़ दिया।
शुभम का आरोप है कि कुत्ते ने उसके दोनों हाथों और पीठ पर काट लिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से हटाया। बाद में जब उसने आरोपियों से इस बारे में बात की तो विवाद की स्थिति बन गई।
घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन:इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल:निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा

इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले:79 हजार नए मरीज मिले; जानिए भारत को कितना है खतरा

जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार:गांव-गांव पहुंच रहे राजस्व शिविर; मौके पर सैकड़ों मामलों का निराकरण

खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली:44 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद सुरक्षित उतरा विमान

वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक:बोले- कानून बनाने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक सरकार की मंशा नहीं बदलती

गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला:2 नकाबपोशों ने की फायरिंग; रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली

वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार:संबित पात्रा बोले- छात्रों पर गोली नहीं चली; पेपर लीक कानून हुआ और सख्त

घरेलू विवाद में पति बना हैवान:सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला; बचाने पहुंचा बेटा भी हुआ घायल

वीडियो देखिये, मूंग खरीदी को लेकर किसानों का उग्र प्रदर्शन:पुलिस से झड़प: बैरिकेड्स तोड़े, बस पर चढ़े प्रदर्शनकारी

वीडियो देखिये, सावन में महाकाल दर्शन के लिए बदली व्यवस्था:सुबह 3 बजे खुलेंगे मंदिर के पट; पहली सवारी 3 अगस्त को निकलेगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष पड़ाव स्थल:बाईग्राम और राजोदा में होंगे ठहरने, भोजन, चाय-नाश्ता सहित सभी आवश्यक इंतजाम

MIC मेंबर पर गंभीर आरोप:विधवा महिला ने की शिकायत; हाईकोर्ट ने संबंधित पक्षों से जवाब मांगा

पुलिस ने कुख्यात बदमाश चेतन नाथ के एक और साथी को गिरफ्तार किया:दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

एयर इंडिया के इंजीनियर और मुंबई के कारोबारी ने छोड़ा संसार:गुरु पूर्णिमा पर लिया संन्यास

वीडियो देखिये, गुरुपूर्णिमा पर सांदीपनि आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब:पंचामृत अभिषेक के बाद शुरू हुए दर्शन; मुख्यमंत्री भी पहुंचे

Dell ने भारत में लॉन्च किए तीन नए लैपटॉप:जानिए कीमत और फीचर्स
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!