मेरी बेटी की आईडी क्यों फॉलो की...?: रिटायर्ड फौजी का गुस्सा फूटा, दनादन चलाई गोलियां… चारों आरोपी गिरफ्तार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम माचला में रिटायर्ड फौजी की बेटी की इंस्टाग्राम आईडी में युवक के फॉलोअर्स मिलते ही मामला भड़क गया था। फौजी ने भतीजे और साथियों के साथ मिलकर युवक से मारपीट करते हुए लाइसेंसी राइफल निकालकर दनादन गोलियां चला दी थीं। पुलिस ने कातिलाना हमले का केस दर्ज किया था। कल पुलिस ने दो फरार आरोपियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में 30 नवंबर की रात ग्राम माचला के एक रिटायर्ड फौजी ने इंस्टाग्राम फॉलोविंग को लेकर विवाद में गोली चलाई थी। शिकायतकर्ता राजीव पटेल और आशीष सिकरवार ने पुलिस को बताया था कि वे ग्राम मोरोद श्मशान घाट से लौट रहे थे। रास्ते में श्याम मस्कारा निवासी लोटस कॉलोनी, हेमराज उर्फ बबलू चंदेल निवासी कैलोद करताल, जितेंद्र पटेल निवासी ग्राम दातोदा और करण मुस्करा निवासी कैलोद करताल ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने राजीव पटेल से गाली गलौज करते हुए पूछा कि श्याम की बेटी की इंस्टाग्राम आईडी में फ्रेंड बनने के लिए फॉलो क्या किया? उसने समझाने की कोशिश की तो आरोपियों ने हाथ, पैर और डंडों से जमकर मारपीट की। इसी दौरान विवाद बढ़ा और श्याम मस्कारा ने अपनी लाइसेंसी राइफल निकालकर राजीव पटेल पर फायर कर दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कल रात चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
फौजी क्यों खो बैठा आपा? पूछताछ में बड़ा खुलासा
तेजाजी नगर टीआई देवेंद्र मरकाम के मुताबिक पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिटायर्ड फौजी श्याम मस्कारा की बेटी की इंस्टाग्राम आईडी पर राजू पटेल फॉलोअर्स में शामिल था। यह बात श्याम के भतीजे करण मस्कारा ने उसे बताई। इस पर श्याम भड़क गया और अपने साथियों के साथ राजीव की तलाश में उसके गांव पहुंच गया। राजीव वहां नहीं मिला तो आरोपियों ने उसके रिश्तेदारों को धमकाया। गांव के वरिष्ठ लोगों ने समझाइश दी तो आरोपी लौटने लगे। इसी दौरान रास्ते में राजीव पटेल और उसका साथी आशीष सिकरवार मिल गए। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। यहां गाली-गलौज मारपीट हो गई। इस दौरान श्याम ने राइफल से दनादन फायरिंग की थी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!