तीन महिलाओं को क्यों मार दी तलवार: किस बात से नाराज थे आरोपी; अब क्या कर रही है पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
अयोध्या नगर में पेट लवर्स ने गुरुवार की सुबह तीन महिलाओं पर जानलेवा हमला किया। घटना नगर निगम द्वारा श्रवण कांता कॉलोनी से आवारा कुत्ते उठाने के एक दिन बाद हुई। कॉलोनी में रहने वाले पेट लवर्स ने इन कुत्तों को फिर से छुड़वा लिया और खुलेआम कॉलोनी में छोड़ दिया। जब कॉलोनी की महिलाएं इसका विरोध कर रही थीं, तब एक युवक ने अपनी महिला साथी और अन्य साथियों की मौजूदगी में तीन महिलाओं पर तलवार से हमला कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
प्रॉपर्टी डीलर ने दर्ज कराई एफआईआर
सुरेंद्र सरेंद्र ठाकुर, जो प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं, श्रवण कांता कॉलोनी में रहते हैं। इसी कॉलोनी में अशोक चौहान नामक युवक रहता है, जो स्वयं को पेट लवर बताता है और कॉलोनी में आवारा कुत्ते पालकर रखता है। ये कुत्ते अक्सर लोगों के पीछे लग जाते थे। सुरेंद्र के परिवार की एक महिला ने आवारा कुत्तों को उठाने के लिए नगर निगम की टीम को बुलाया। टीम जब बुधवार को आई, तो अशोक और उसकी महिला साथी ने टीम का विरोध किया और कुत्तों को छीन लिया। फिर इन कुत्तों को कॉलोनी में खुलेआम छोड़ दिया गया।
महिलाओं ने विरोध किया
जब कॉलोनी की महिलाएं कुत्तों को देखकर विरोध करने लगीं, तो अशोक की महिला साथी ने अभद्रता की। विरोध जारी रहने पर अशोक तलवार लेकर आया। उसके साथ अन्य लोग भी थे। अशोक और उसकी टोली ने कॉलोनी के निवासियों को धमकाना शुरू किया। विवाद बढ़ने पर अशोक ने तलवार से वंदना सेन और लक्ष्मी ठाकुर पर हमला किया। दोनों महिलाएं जख्मी हुईं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस का बयान
थाना इंचार्ज महेश लिल्लारे ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अशोक चौहान नामजद आरोपी है। अन्य साथियों के नाम उसकी गिरफ्तारी के बाद सामने आएंगे। पुलिस ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!