खबर
Top News

पत्नी के प्रेमी को पति ने कुल्हाड़ी से क्यों काट डाला: रॉन्ग नंबर से शुरू हुई थी कहानी; रिश्तेदार बताकर घर में रुकाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जुलाई 2026, 12:37 pm
शेयर करें:
पत्नी के प्रेमी को पति ने कुल्हाड़ी से क्यों काट डाला

खुलासा फर्स्ट, धमतरी। 
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रेम संबंध से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। आरोप है कि पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को एक साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

मृतक युवक मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से महिला से मिलने धमतरी आया था। महिला ने उसे अपना रिश्तेदार बताकर घर में ठहराया था। घटना के बाद महिला घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के बाजार कुर्रीडीह गांव का है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

रॉन्ग नंबर से शुरू हुई थी बातचीत
पुलिस के मुताबिक, आरोपी योगेंद्र सोरी (38) कुर्रीडीह गांव में साइकिल स्टैंड का व्यापार करता है। वह अपनी पत्नी पूर्णिमा सोरी और दो बच्चियों के साथ रहता है। करीब एक साल पहले पूर्णिमा सोरी की बातचीत मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के दलौदा तहसील निवासी शंकर सूर्यवंशी (40) से रॉन्ग नंबर के जरिए शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। पुलिस के अनुसार, इसके बाद शंकर समय-समय पर पूर्णिमा से मिलने उसके गांव आता-जाता था।

पूर्णिमा गई थी मंदसौर
बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले पूर्णिमा अपनी दोनों बेटियों के साथ शंकर के घर मंदसौर भी गई थी। वहां वह चार से पांच दिन रुकने के बाद वापस अपने गांव लौट आई थी।

रिश्तेदार बताकर घर में ठहराया
पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई की शाम करीब 7 बजे शंकर सूर्यवंशी एक बार फिर पूर्णिमा से मिलने उसके घर पहुंचा। पूर्णिमा ने उसे रिश्तेदार बताकर घर में रुकवा लिया। रात में सभी ने साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद घर के एक ही हॉल में पूर्णिमा, उसका पति योगेंद्र सोरी, दोनों बच्चे और शंकर सो गए।

पत्नी और प्रेमी को साथ देखकर भड़का पति
पुलिस के मुताबिक, रात करीब 3 बजे योगेंद्र सोरी की नींद खुली। उसने पत्नी पूर्णिमा और शंकर को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद योगेंद्र गुस्से में आ गया। आरोप है कि उसने कुल्हाड़ी से शंकर पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शंकर को पूर्णिमा 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी पति गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी योगेंद्र सोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने घटना के पीछे पत्नी के प्रेम संबंध को लेकर हुआ विवाद बताया है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 13 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 13 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 13 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 13 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 13 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 13 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 13 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 14 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 14 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 14 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 14 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 14 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 14 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 14 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 14 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 14 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 14 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 14 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!