हैवानियत की शिकार नाबालिग की तबीयत क्यों बिगड़ी: कितने दिन अस्पताल में रखना पड़ा; कब होंगे बयान, पुलिस को किस चीज की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने दर्ज कराई एफआईआर के बाद मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो गई। परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर उसे चार दिन तक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को हालत में सुधार होने के बाद छात्रा को डिस्चार्ज किया गया।
एक आरोपी को न्यायालय से रिमांड पर लिया
मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) कर रही है। SIT प्रमुख अंकिता खातरकर ने बताया कि एक आरोपी को न्यायालय से रिमांड पर लिया गया है। आरोपी मोबाइल फोन के संबंध में सही जानकारी नहीं दे रहा है। पुलिस मोबाइल बरामद करने के प्रयास कर रही है।
आरोपियों की स्थिति
इस मामले में ओसाफ अली खान को जेल भेज दिया गया है, जबकि माज खान को 16 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर रखा गया है। माज खान की निशानदेही पर तीन कारें जब्त की गई हैं। इसके अलावा, थार वाहन से धारदार हथियार भी बरामद हुआ है, जिस पर आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं।
एफआईआर में क्या कहा गया
पीड़िता ने एफआईआर में आरोप लगाया कि आरोपी अलग-अलग समय पर कार में उसके साथ दुष्कर्म करते थे और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते थे। साथ ही, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग की गई। एफआईआर में यह भी बताया गया कि आरोपी उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे।
होटल की बजाय कार का इस्तेमाल
SIT यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने होटल के बजाय गाड़ियों का इस्तेमाल क्यों किया। पुलिस आरोपियों के बयानों और अन्य सबूतों का विश्लेषण कर रही है।
मोबाइल फोन और फोरेंसिक जांच
SIT अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अस्पताल से हाल ही में डिस्चार्ज हुई है। उसके स्वास्थ्य में सुधार होते ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा। मोबाइल फोन की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। मिलने पर उसका फोरेंसिक परीक्षण किया जाएगा।
धमकी और सुरक्षा के कारण कार में दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिंदू संगठनों को सूचना मिलने के डर से पीड़िता के साथ कार में दुष्कर्म करते थे। माज खान की निशानदेही पर 9 फरवरी को तीन कारें (मारूति सियाज, स्विफ्ट और होंडा सिटी) जब्त की गई थीं। 13 फरवरी को थार भी जब्त किया गया। माज खान का बड़ा भाई मोनिस मादक पदार्थों की तस्करी में जमानत पर है और यासीन मछली गैंग से उसका संबंध सामने आया है।
आगे की कार्रवाई
SIT प्रमुख अंकिता खातरकर ने कहा कि पीड़िता की हालत सामान्य होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। माज खान मोबाइल फोन के संबंध में लगातार गुमराह कर रहा है, इसकी भी जांच जारी है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!