हवालात में रातभर क्यों रोया पिता: फिर भी कहा- बेटी से बहुत प्यार करता हूं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
खिरिया थापक गांव में 14 जनवरी को गोली मारकर नवविवाहित बेटी की हत्या का आरोपी पिता पूरे दिन हवालात में गुमसुम बैठा रहा।दिनभर खाना नहीं खाया। रात भर भी रोता रहा।
पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान मुन्नेश धानुक ने सामाजिक बदनामी के चलते अपनी बेटी निधि की हत्या की बात मानी। गांव में सरसों के खेत से युवती का शव बरामद किया गया था।
ससुराल जाने को तैयार नहीं थी
उन्होंने कहा कि बेटी ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। समाज में इज्जत खराब हो रही थी, इसलिए उसे मार दिया।
करनी पर कोई अफसोस नहीं
मुन्नेश धानुक ने कहा कि मुझे अपनी करनी पर कोई अफसोस नहीं है, क्योंकि बेटी के ऐसे कृत्य के बाद मैं वैसे भी जी नहीं पा रहा था।
बहुत प्यार किया पर सुनने को ही तैयार नहीं थी
मुन्नेश धानुक ने पुलिस से कहा मैंने बेटी को बहुत प्यार किया था, लेकिन वह मेरी ही कोई बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी।
वह यहां बोला कि उसे बार-बार मनाया कि अपना घर बसाओ, बेकार की बात मत करो, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।
किसी से चक्कर था यह नहीं बताया
पिता के अनुसार - उसका किसी से कोई चक्कर था, न तो शादी से पहले मुझे पता था और न बाद में उसने बताया। बस इतना कहती थी कि ससुराल नहीं जाना। मैं अपना जीवन अपने मुताबिक जिऊंगी।
कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं था
उसने कहा कि बेटी ने मेरी और ससुराल पक्ष की इज्जत खराब कर दी थी। लोग ताने मार रहे थे। मैं कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहा था। जब समझाने पर भी नहीं मानी, तो उसे मारने का प्लान बना लिया। मैं विवश हो गया था।
यह है पूरा मामला
खिरिया थापक निवासी निधि (21) की शादी 11 दिसंबर को ग्वालियर के गुड़ागुडी का नाका निवासी देवू धानुक से हुई थी। 28 दिसंबर की शाम वह पति के साथ महाराज बाड़ा पर शॉपिंग करने गई थी।
पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी
छोले-भटूरे खाने के बाद जब पति पानी लेने गया, तो वह गायब हो गई। पति ने ग्वालियर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 5 जनवरी को निधि ने नई सिम एक्टिव की, तो साइबर सेल ने लोकेशन इंदौर ट्रेस की।
ग्वालियर पहुंचकर दिया बयान
पुलिस के संपर्क करने पर 7 जनवरी को वह ग्वालियर कोतवाली पहुंची और बयान दिया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से गई थी। 13 जनवरी को पिता उसे बहला-फुसलाकर गांव लाया और रात में सरसों के खेत में ले जाकर कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी।
संबंधित समाचार

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!