किसान ने ऐसा कदम क्यों उठाया: किस बात से था मानसिक तनाव में; किस पहलू पर टिकी पुलिस की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
दतिया जिले के उनाव थाना अंतर्गत ग्राम पठरा में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक किसान ने कुएं पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
एक महीने से थे तनाव में
मृतक की पहचान परशुराम यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक माह से गहरे मानसिक तनाव में था, जो उसके भतीजे की हत्या के बाद और बढ़ गया था।
नहाने गए थे
जानकारी के मुताबिक, परशुराम यादव (पिता महेश यादव) रोजमर्रा की तरह सुबह खेत पर बने कुएं की ओर नहाने के लिए घर से निकले थे। जब काफी समय बीतने के बाद भी वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोज शुरू की।
स्तब्ध रह गए परिजन
खेत पर पहुंचने पर परिजन स्तब्ध रह गए। परशुराम का शव मोटर पंप से बंधी रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही उनाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
भतीजे की हत्या से टूट गया था किसान
ग्रामीणों के अनुसार, परशुराम यादव खेती-किसानी से जुड़ा था और सामान्य जीवन जी रहा था। करीब एक माह पूर्व उसके भतीजे सुरेंद्र यादव की पट्ठापुरा क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
शराब भी छोड़ दी थी
इस घटना के बाद से परशुराम गहरे सदमे में चला गया था। वह अक्सर गुमसुम रहने लगा था और उसने शराब जैसी आदतें भी पूरी तरह छोड़ दी थीं। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!