मुख्यमंत्री ने किससे कहा: दो दिन में पूरी करें प्रक्रिया; किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। स्थानांतरण की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित है और अब इसमें सिर्फ दो दिन शेष हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि तय समयसीमा के भीतर तबादलों की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
विभागों की तबादला प्रक्रिया की प्रगति का लिया जायजा
शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की तबादला प्रक्रिया की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
30 हजार से अधिक आवेदन पहुंचे
इस वर्ष तबादलों के लिए विभिन्न विभागों में 30 हजार से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। बड़ी संख्या में कर्मचारियों द्वारा स्थानांतरण की मांग किए जाने के कारण विभागीय स्तर पर आवेदनों की जांच और अनुमोदन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
पूरी प्रक्रिया हुई डिजिटल
राज्य सरकार ने इस बार तबादला प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया है। सभी प्रस्ताव ई-ऑफिस और डिजिटल नोटशीट प्रणाली के माध्यम से निपटाए जा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और फाइलों के निपटारे में तेजी आई है।
जिले के भीतर तबादलों के लिए प्रभारी मंत्री की स्वीकृति जरूरी
नई व्यवस्था में जिले के भीतर तबादलों के लिए प्रभारी मंत्री की स्वीकृति आवश्यक होगी। इसी प्रकार जिले से बाहर स्थानांतरण के लिए संबंधित विभागीय मंत्री की मंजूरी अनिवार्य है। स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद कर्मचारी को 10 दिन के भीतर नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
क्लास-1 अधिकारियों के तबादले पर सीएम की मंजूरी जरूरी
प्रथम श्रेणी (क्लास-1) अधिकारियों के तबादले सीधे मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद ही किए जाएंगे। वर्तमान में 11 विभागों की तबादला फाइलें मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित हैं, जिन पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री स्तर पर लिया जाएगा। सरकार ने विभागों को कुल स्वीकृत पदों के 10 से 20 प्रतिशत तक तबादले करने की अनुमति दी है। वहीं कर्मचारी संगठनों के मान्यता प्राप्त पदाधिकारियों को स्थानांतरण से छूट दी गई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!