पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने: फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के गुंडे-बदमाशों पर सख्ती और अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करने के निर्देश राऊ थाने की दहलीज पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। यहां मामूली सड़क विवाद के दौरान एक परिवार को पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले बदमाश खुले घूम रहे हैं।
हैरानी है जिस मामले में पूरे परिवार को धमकाया गया, कार में तोड़फोड़ की और फरियादी के गले से सोने की चेन गायब कर दी गई, उसमें पुलिस कार्रवाई सवालों के घेरे में है।
फरियादी का आरोप है पुलिस ने हमलावरों से तगड़ी साठगांठ कर ली। पीड़ित परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने और राऊ पुलिस की लापरवाही को लेकर जल्द कमिश्नर से मिलकर शिकायत करेगा।
गौरतलब है कि 15 नवंबर की रात करीब 11.45 बजे एप्पल कंपनी में काम करने वाले शशांक चौहान अपने पिता गणेश यादव और मां अरुणा यादव के साथ कार से राजवाड़ा से लक्ष्मीमाता मंदिर से अन्नकूट में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सिल्वर स्टार सिटी में राम मंदिर के सामने एक अज्ञात कार ने रास्ता रोक दिया।
कार से तीन-चार बदमाश उतरे और ड्राइवर साइड का दरवाजा खुलवाने लगे। कार में कट मारने का आरोप लगाकर विवाद शुरू किया। विरोध करने पर शशांक और उनके पिता के साथ गाली-गलौज और धक्कामुक्की की। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कड़े से कार की विंडशील्ड पर वार कर कांच तोड़ दिया था। एक आरोपी ने शशांक का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारे और उसे कार से खींचा।
बीच-बचाव करने आए माता-पिता के साथ भी बदसलूकी की थी। रवि चौधरी उर्फ रवि गधा ने कमर से पिस्टल निकालकर धमकाया था शिकायत की तो पूरे परिवार को टपका देंगे।
पीड़ित परिवार ने ही जुटाए सुराग, फिर भी पुलिस के हाथ खाली
पीड़ित परिवार के सदस्य विशांग यादव ने बताया बदमाशों ने माता-पिता और भाई को पिस्टल की नोक पर धमकाया था। पुलिस ने पहले तो केस दर्ज करने में जमकर आनाकानी की। जैसे-तैसे मुकदमा दर्ज हुआ तो आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरत रही है।
पुलिस का काम भी हमें ही करना पड़ा। अज्ञात आरोपियों की जानकारी जुटाकर पुलिस को सौंप दी, इसके बावजूद मुख्य आरोपी रवि उर्फ गधा पिता माखन चौधरी को गिरफ्तार नहीं किया।
आरोपियों को बचाने के लिए मोटा लेन-देन किया है। रवि चौधरी करीब 15 दिन पहले तेजाजी नगर बायपास पर पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट कर चुका है।
हालांकि, केस दर्ज नहीं हुआ। सूत्रों का कहना है लाखों रुपए में तोड़बट्टा कर मामला रफा-दफा कर दिया था। हालांकि तेजाजी नगर टीआई देवेंद्र मरकाम ने इनकार किया है। फरियादी ने बताया रवि चौधरी और उसके साथियों का राऊ में खौफ है।
आए दिन लोगों के साथ इसी तरह मारपीट और गुंडागर्दी करते हैं। गिरोह के सदस्य पिस्टल लेकर दहशत फैलाते हैं। बावजूद पुलिस जमकर मेहरबान है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!