किसने कहा- देश जानता है कांग्रेसी पहले से नंगे: किस शहर में रैपिड–मेट्रो रेल का उद्घाटन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मेरठ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों और डॉक्टरों के साथ मेट्रो में सफर किया और उनसे बातचीत की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने 12,930 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित किया।
AI समिट में कांग्रेस पर हमला
प्रधानमंत्री मोदी ने AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन आयोजित हुआ, लेकिन कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम ने इसे गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने विदेशी अतिथियों के सामने कपड़े उतारकर पहुंच कर देश की पुरानी पार्टी की वैचारिक दिवालियापन और दरिद्रता दिखाई।
आप पहले से नंगे हैं, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी
मोदी ने कहा, "मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं- देश तो जानता है कि आप पहले से नंगे हैं, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी?" उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में जो हुआ, उसमें केवल कांग्रेस के सरफिरे और बेलगाम नेता ही शामिल थे। मोदी ने चेतावनी दी कि अगर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले लोगों के दिल जीतने होंगे।
मेरठ में रैपिड–मेट्रो रेल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री का क्रांतिधारा मेरठ में दिल से स्वागत और अभिनंदन है। रैपिड रेल से दिल्ली से मेरठ की 82.15 किमी दूरी केवल 55 मिनट में पूरी होगी। ट्रेन मेरठ मोदीपुरम से शुरू होकर दिल्ली के सराय काले खां तक जाएगी और 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस मार्ग में दो स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि बाकी का सफर एलिवेटेड रहेगा।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!