छात्रा से लव जिहाद मामले में अब किसकी गिरफ्तारी: किसने किसकी कार में किया था यह घृणित कार्य; किस गैंग से है संबंध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
एमडी तस्करी, जमीन कब्जा और तथाकथित लव जिहाद से जुड़े यासीन मछली गैंग का एक और गंभीर मामला सामने आया है। कोहेफिजा थाना क्षेत्र के खानूगांव प्रकरण में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी करते हुए मछली गैंग से जुड़े मोनिस खान के छोटे भाई माज खान को रविवार को गिरफ्तार किया है।
यह है मामला
यह मामला 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन के दबाव और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग से जुड़ा है। पीड़िता की शिकायत पर 2 जनवरी को कोहेफिजा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि खानूगांव क्षेत्र में कार के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, धर्म बदलने का दबाव बनाया गया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई।
वारदात में उपयोग हुई कार
इस केस में पुलिस ने 3 जनवरी को मुख्य आरोपी ओसाफ अली खान (19) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब जांच में सामने आया कि घटना में इस्तेमाल की गई काले शीशों वाली थार कार माज खान की थी और पूरी वारदात उसकी जानकारी में हुई। इसी आधार पर पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया।
एमडी तस्करी के मामले में फिलहाल जमानत पर
पुलिस के अनुसार, माज खान का बड़ा भाई मोनिस खान एमडी तस्करी के मामले में फिलहाल जमानत पर है। माज खुद को एक प्रतिष्ठित जिम का संचालक बताता है। मामले में पुलिस विभाग के भीतर भी कार्रवाई हुई है।
प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी सस्पेंड
डीसीपी जोन-3 अभिनव चौकसे ने आरोपी माज खान को बिना रिमांड लिए जेल भेजने और पेशी की कथित डील करने के आरोप में कोहेफिजा थाने के प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि यह पूरी बातचीत एक आलीशान होटल में हुई थी। प्रधान आरक्षक के संदिग्ध आचरण को लेकर थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने 7 फरवरी को डीसीपी को प्रतिवेदन सौंपा था, जिस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई।
पेशी के दौरान मारपीट
मुख्य आरोपी ओसाफ अली खान को 3 जनवरी को कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान कुछ वकीलों द्वारा उसके साथ मारपीट की घटना भी सामने आई थी। कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार, आरोपी ओसाफ अक्सर छात्रा की एक सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था।
इसी के माध्यम से उसकी पहचान पीड़िता से हुई। जुलाई 2025 में वह छात्रा को भोपाल घुमाने के बहाने लेकर गया और खानूगांव के एक सुनसान इलाके में कार के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।
वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान उसका वीडियो बना लिया था। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख रुपए की मांग की गई। बदनामी के डर से छात्रा ने किसी तरह 40 हजार रुपए जुटाकर आरोपी को दिए। रुपए लेने के बाद भी आरोपी की ब्लैकमेलिंग जारी रही। वह बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता रहा। परेशान होकर जब छात्रा ने उसे फोन और सोशल मीडिया पर ब्लॉक किया, तो आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से कॉल करना शुरू कर दिया।
छात्रा के दोस्तों को दिखाया वीडियो
जब छात्रा ने उसकी बात नहीं मानी, तो आरोपी ने निजी वीडियो छात्रा के दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद पीड़िता अपने मौसेरे भाई और हिंदू संगठनों की मदद से थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था और कई बार जबरन धार्मिक दुआएं भी पढ़वाई गईं। पुलिस ने ओसाफ अली खान का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!