युवक ने किससे की छेड़छाड़: भाई और पिता को पीटा; किससे बोला-दूर होने की कोशिश की तो हत्या कर दूंगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरानगर थाना पुलिस ने 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर बबलेश दिवाकर निवासी खातीपुरा, गौरीनगर के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी के मामले में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती का हाथ पकड़कर धमकी दी कि यदि उसने उससे दूरी बनाने की कोशिश की तो वह उसे मार देगा। इसके बाद परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
युवती का बयान
पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसकी तीन साल की दोस्ती थी। लेकिन उसकी आदतों के कारण युवती ने कुछ समय पहले उससे बातचीत बंद कर दी। इसके बाद आरोपी उसे पीछा करने लगा और ऑफिस जाते–आते बातचीत का दबाव बनाता रहा। 17 फरवरी को आरोपी ने बाइक से रास्ता काटकर युवती को रोका और कई दिनों तक उसके घर के पास खड़ा रहने लगा। बुधवार को अंश किराना दुकान के पास खड़े आरोपी से युवती के भाई ने कारण पूछा, तो आरोपी ने विवाद कर मारपीट की। पिता बीच-बचाव के लिए आए तो उनके साथ भी हाथापाई की।
बाणगंगा में मकान मालिक पर छेड़छाड़ का केस
बाणगंगा क्षेत्र में एक युवती ने अपने मकान मालिक चंद्रशेखर बाटू के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करती है। युवती के अनुसार, मकान मालिक पिछले दो साल से उस पर बुरी नजर रखता था। 25 जनवरी को उसने गैलरी में छेड़छाड़ की और किसी को बताने पर धमकाया। आरोप है कि वह बाथरूम जाते समय भी ताका-झांकी करता था। बुधवार को यह हरकत दोबारा हुई, जिसके बाद पीड़िता ने पिता को जानकारी दी और एफआईआर दर्ज कराई गई।
संबंधित समाचार

धक्का-मुक्की के सबूत नहीं मिले:एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक समेत आठ को किया बरी

सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी:मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका

बिल्डरों पर कोर्ट की सख्ती:गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी; इस वजह से लिया एक्शन

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन:इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

रीगल पर आंदोलन, एमआईसी की मध्यस्थता भी हो गई विफल:निगम का आधिकारिक प्रस्ताव वाल्मीकि सेना ने नकारा

इस देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले:79 हजार नए मरीज मिले; जानिए भारत को कितना है खतरा

जिला प्रशासन का बड़ा नवाचार:गांव-गांव पहुंच रहे राजस्व शिविर; मौके पर सैकड़ों मामलों का निराकरण

खराब मौसम से इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली:44 मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद सुरक्षित उतरा विमान

वीडियो देखिये, 36 दिन के आंदोलन के बाद घर लौटे सीजेपी के संस्थापक:बोले- कानून बनाने से स्थिति नहीं बदलेगी, जब तक सरकार की मंशा नहीं बदलती

गल्ला व्यापारी पर जानलेवा हमला:2 नकाबपोशों ने की फायरिंग; रास्ता पूछने के बहाने मारी गोली

वीडियो देखिये, राहुल के आरोपों पर BJP का पलटवार:संबित पात्रा बोले- छात्रों पर गोली नहीं चली; पेपर लीक कानून हुआ और सख्त

घरेलू विवाद में पति बना हैवान:सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला; बचाने पहुंचा बेटा भी हुआ घायल

वीडियो देखिये, मूंग खरीदी को लेकर किसानों का उग्र प्रदर्शन:पुलिस से झड़प: बैरिकेड्स तोड़े, बस पर चढ़े प्रदर्शनकारी

वीडियो देखिये, सावन में महाकाल दर्शन के लिए बदली व्यवस्था:सुबह 3 बजे खुलेंगे मंदिर के पट; पहली सवारी 3 अगस्त को निकलेगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष पड़ाव स्थल:बाईग्राम और राजोदा में होंगे ठहरने, भोजन, चाय-नाश्ता सहित सभी आवश्यक इंतजाम

MIC मेंबर पर गंभीर आरोप:विधवा महिला ने की शिकायत; हाईकोर्ट ने संबंधित पक्षों से जवाब मांगा

पुलिस ने कुख्यात बदमाश चेतन नाथ के एक और साथी को गिरफ्तार किया:दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

एयर इंडिया के इंजीनियर और मुंबई के कारोबारी ने छोड़ा संसार:गुरु पूर्णिमा पर लिया संन्यास

वीडियो देखिये, गुरुपूर्णिमा पर सांदीपनि आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब:पंचामृत अभिषेक के बाद शुरू हुए दर्शन; मुख्यमंत्री भी पहुंचे

Dell ने भारत में लॉन्च किए तीन नए लैपटॉप:जानिए कीमत और फीचर्स
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!