कांग्रेस के किस बड़े नेता को गोली मारने की धमकी: पार्टी के साझा किए वीडियो में क्या है; खुद को किस सेना का कार्यकर्ता बता रहा शख्स
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दी गई है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गुरुवार को एक वायरल वीडियो साझा करते हुए यह दावा किया। उनके अनुसार, वीडियो में खुद को करणी सेना का कार्यकर्ता बताने वाला एक व्यक्ति राहुल गांधी और 25 सांसदों के खिलाफ हिंसक धमकी देता दिखाई दे रहा है।
“गोडसे फैक्ट्री” की तरह काम
खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पूरा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ-भारतीय जनता पार्टी तंत्र एक “गोडसे फैक्ट्री” की तरह काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तथाकथित श्री राजपूत करणी सेना द्वारा दी गई धमकी कोई अलग-थलग घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पहले झूठ फैलाया जाता है, फिर उसे राजनीतिक समर्थन देकर नफरत और हिंसा को बढ़ावा दिया जाता है।
वायरल वीडियो में क्या है?
वीडियो में व्यक्ति अपनी पहचान राज आमेरा के रूप में देता है। वह कोटा के उद्योग नगर क्षेत्र का निवासी और करणी सेना का संभागीय प्रवक्ता बताया जा रहा है।वीडियो में वह संसद में स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में हुई कथित घटना का जिक्र करते हुए कहता है कि विपक्ष के 25 सांसदों ने बदसलूकी की, जिसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार हैं। वह चेतावनी देता है कि यदि ऐसी घटना दोबारा हुई तो संबंधित सांसदों के घरों में तोड़फोड़ की जाएगी और राहुल गांधी के घर में घुसकर गोली मार दी जाएगी। उसने यह भी कहा कि अगर इस बयान के बाद उसे जेल जाना पड़े तो उसे कोई आपत्ति नहीं।
खेड़ा का आरोप: रिजिजू ने देश को गुमराह किया
खेड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजु ने पहले यह बयान देकर देश को गुमराह किया कि कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा में ओम बिरला का अपमान किया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी को “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा” बताना शुरू किया। खेड़ा के मुताबिक, यह विपक्ष को बदनाम करने और राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा को वैध ठहराने का अभियान है।
ओम बिरला विवाद क्या है?
11 फरवरी को भाजपा ने दावा किया था कि कांग्रेस के 20–25 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष के चैंबर में जाकर उनके साथ अभद्रता की। पार्टी का आरोप था कि प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया। इसके जवाब में विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया, जिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर बताए गए हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा 9 मार्च को हो सकती है। बजट सत्र का मौजूदा चरण 13 फरवरी को समाप्त हुआ था और सदन की कार्यवाही 8 मार्च से फिर शुरू होने वाली है।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!