किस पार्टी में शामिल हुई इस कद्दावर भाजपा नेता की बेटी: राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर; अब क्या होंगे समीकरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजनीति में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और प्रख्यात कवि सत्यनारायण सत्तन की पुत्री कनुप्रिया ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कनुप्रिया ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल उपस्थित रहीं।
दोनों नेताओं ने कनुप्रिया का स्वागत करते हुए इसे पार्टी के लिए एक वैचारिक मजबूती करार दिया। कनुप्रिया के कांग्रेस में शामिल होने के तुरंत बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनसे भेंट की और हर्ष व्यक्त करते हुए उनका कांग्रेस परिवार में अभिनंदन किया।
पटवारी ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध परिवारों का कांग्रेस के साथ जुड़ना इस बात का संकेत है कि जनता और सक्रिय कार्यकर्ता वर्तमान राजनीति के बदलाव को स्वीकार कर रहे हैं। कनुप्रिया सत्तन ने पिछले दिनों कहा था कि वे कांग्रेस पार्टी के आदर्शों और इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व से गहराई से प्रभावित हैं।
राजनैतिक हलकों में इस घटनाक्रम को भाजपा के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि सत्यनारायण सत्तन का नाम प्रदेश की राजनीति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद में अत्यंत सम्मानित रहा है। कनुप्रिया के इस कदम ने आगामी राजनैतिक समीकरणों को लेकर नई चर्चाएं छेड़ दी हैं।
संबंधित समाचार

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!