देश की किस पहली किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक: सम्मेलन में 4 जगद्गुरु और 5 महामंडलेश्वरों की घोषणा; 60 धर्मांतरित किन्नरों की घर वापसी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को किन्नर धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की पहली किन्नर शंकराचार्य के रूप में हिमांगी सखी का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पट्टाभिषेक किया गया। आयोजकों के मुताबिक, पुष्कर स्थित पीठ को देश की पहली किन्नर शंकराचार्य पीठ के रूप में मान्यता देने की घोषणा भी की गई।
4 जगद्गुरुओं और 5 महामंडलेश्वरों की घोषणा
सम्मेलन के दौरान 4 जगद्गुरुओं और 5 महामंडलेश्वरों की घोषणा की गई। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यह प्रक्रिया संपन्न हुई। आयोजन में विभिन्न राज्यों से आए किन्नर समुदाय के प्रतिनिधि, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल हुए।
60 धर्मांतरित किन्नरों की ‘घर वापसी’ का दावा
सम्मेलन के मंच से आयोजकों ने दावा किया कि धर्म परिवर्तन कर चुके 60 किन्नरों की ‘घर वापसी’ कराई गई है। बताया गया कि अन्य धर्म स्वीकार कर चुके कुछ किन्नरों ने शुद्धिकरण प्रक्रिया के बाद पुनः हिंदू धर्म अपनाया। हालांकि, इस दावे की प्रशासनिक स्तर पर स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एकता, सनातन परंपरा और किन्नर समाज की धार्मिक पहचान को सशक्त करने पर जोर दिया गया। आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
संबंधित समाचार

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!