किस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी: किस राज्य के मुख्यमंत्री हैं इसमें भर्ती; किस घातक रसायन से संक्रमित करने का दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मोहाली।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे दोपहर 1:11 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री को घातक रसायन पोलोनियम से संक्रमित किया गया है। मेल में लिखा गया है कि यदि वे बच गए तो उनका हश्र पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बेअंत सिंह की हत्या चंडीगढ़ सचिवालय में बम धमाके में हुई थी।
सुरक्षा कड़ी, कई एजेंसियां अलर्ट
धमकी के बाद पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अस्पताल परिसर को चारों ओर से घेर लिया गया है और पांच बम निरोधक दस्ते तैनात किए गए हैं। मोहाली के एसपी दिलप्रीत सिंह के अनुसार, फिलहाल मुख्यमंत्री को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई योजना नहीं है। बताया गया है कि फोर्टिस अस्पताल के साथ मोहाली के 16 स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी मिली, जिसके बाद एहतियातन छुट्टी कर दी गई।
स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को ब्लड प्रेशर बढ़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए थे। सोमवार को डिस्चार्ज होने के बाद वे मोगा में आम आदमी पार्टी की नशा विरोधी रैली में शामिल हुए, लेकिन वहां सांस लेने में दिक्कत होने पर सोमवार शाम करीब 5 बजे उन्हें दोबारा मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
धमकी भरे मेल में क्या लिखा
‘हंटर फार्ले’ नाम से भेजे गए ई-मेल में पंजाब को खालिस्तान बताते हुए स्कूल बंद रखने की चेतावनी दी गई है। मेल में कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का जिक्र किया गया है और कुछ नामों का उल्लेख भी है। पुलिस के अनुसार, इससे पहले अमृतसर, जालंधर, पटियाला, मोहाली और चंडीगढ़ के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में झूठी साबित हुईं। हालांकि, इस बार मुख्यमंत्री का नाम सामने आने से जांच एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं।
क्या है पोलोनियम-210?
पोलोनियम-210 एक दुर्लभ और अत्यंत विषैला रेडियोएक्टिव तत्व है, जो अल्फा विकिरण उत्सर्जित करता है। यदि यह शरीर में भोजन, पानी या सांस के जरिए प्रवेश कर जाए तो आंतरिक अंगों और डीएनए को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इसके शुरुआती लक्षणों में उल्टी और दस्त शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इसका कोई विशिष्ट एंटीडोट उपलब्ध नहीं है।
संबंधित समाचार

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद:भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!