दिल्ली पुलिस ने किस कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार: कहां विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने का संदेह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
दिल्ली पुलिस ने रविवार को ग्वालियर से यूथ कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार किया है। उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है। पुलिस का आरोप है कि वह दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन में शामिल थे।
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया था प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। कार्यक्रम के वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है।
संदेह है प्रदर्शन में शामिल थे
पुलिस को संदेह है कि ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र निवासी और यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव भी प्रदर्शन में शामिल थे। इसी आधार पर दिल्ली से आई पुलिस टीम ने उन्हें हिरासत में लिया और अपने साथ दिल्ली ले गई। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल इस मामले में आधिकारिक टिप्पणी करने से परहेज किया है।
कांग्रेस ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई। उनका आरोप है कि पुलिस टीम ने घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया और परिवार के सदस्यों को प्रताड़ित किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं और परिवार को पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई।
नहीं मिल सकी स्पष्ट जानकारी
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी सुबह से थाने, एसपी कार्यालय और क्राइम ब्रांच में जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से विस्तृत बयान की प्रतीक्षा है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!