कौन सा बायपास बन गया खूनी सड़क: तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी; चालक की मौके पर मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर–देवास बायपास एक बार फिर खूनी सड़क साबित हुआ। आज सुबह लसूडिया थाना क्षेत्र में शेरेटन होटल के सामने तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में जा घुसी।
कार चालक की मौके पर ही मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ने एक बार फिर बायपास की खतरनाक हकीकत का खुलासा किया।
ट्रक से टकरा गई कार
पुलिस के मुताबिक कार क्रमांक MP-09 ZM 4545 देवास से इंदौर की ओर तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक से कार सीधी जा टकराई।
एयरबैग खुलने के बावजूद चालक नहीं बचा
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुलने के बावजूद चालक को बचाया नहीं जा सका। गंभीर चोटों के चलते चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही लसूडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर एमवाय अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया, जिसके बाद बायपास पर यातायात सामान्य हो सका।
मांगलिया से इंदौर आ रहा था
कार चालक विक्रम पिता परमजीत सिंह राणा, निवासी कॉस्मो सिटी, बिचौली मर्दाना था। वह पेशे से ट्रांसपोर्टर था और उसका आफिस लोहा मंडी में था।
विक्रम की शादी नहीं हुई थी, आज सुबह वह मांगलिया से इंदौर की ओर आ रहा था। हादसे के तुरंत बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लगातार हादसों से दहशत
इंदौर–देवास बायपास पर बीते दिनों से लगातार जानलेवा हादसे हो रहे हैं। कभी तेज रफ्तार कारें, कभी भारी वाहन—हर रोज कोई न कोई दुर्घटना इस मार्ग को सुर्खियों में ला रही है।
बायपास पर न तो प्रभावी स्पीड कंट्रोल दिखाई देता है और न ही भारी वाहनों की सख्त निगरानी।
नतीजा यह है कि हर कुछ दिनों में किसी न किसी परिवार का चिराग बुझ रहा है।
नियमित पुलिस चेकिंग की मांग
स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि बायपास पर स्पीड लिमिट का सख्ती से पालन, कैमरे और नियमित पुलिस चेकिंग की जाए, ताकि इस जानलेवा सिलसिले पर रोक लग सके।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, लेकिन यह साफ है कि जब तक रफ्तार पर लगाम नहीं लगेगी, तब तक इंदौर–देवास बायपास यूं ही जानलेवा बनी रहेगी।
संबंधित समाचार

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!