झोपड़ी में किस पशु ने घुसकर कहर ढाया: कहां और किस हालत में मिला युवक, कितना बड़ा है परिवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
जिले के पिपरिया में एक बाघ झोपड़ी में घुस गया। बाघ वहां से एक युवक को घसीटकर जंगल ले गया। शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बारी देवी गांव निवासी 40 बरस के कमल ठाकुर (पिता शंन्नूलाल) के रूप में हुई ।
झिरिया (डैम मोहल्ला) से लगे जंगल की घटना
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। जानकारी के अनुसार यह घटना झिरिया (डैम मोहल्ला) से लगे जंगल की है। यह भाग बनखेड़ी सामान्य परिक्षेत्र की डोकरी खेड़ा बीट के अंतर्गत आता है।
भाई ने दी यह जानकारी
मृतक के भाई अतुवा ठाकुर के अनुसार सुबह दूध वाले ने कमल ठाकुर का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा होने की जानकारी दी। उनका भाई पचमढ़ी मेस में कुक थे। वे प्रत्येक शनिवार अपने गांव आते थे। उनके 5 बच्चे हैं। इनमें 3 बेटियां और 2 बेटे हैं।
मौके पर पहुंचे वन विभाग के ये अधिकारी
पिपरिया फॉरेस्ट एसडीओ आशीष खोपरागडे ने घटना के बारे में बनखेड़ी रेंज के अधिकारियों को सूचित किया। बनखेड़ी के रेंज ऑफिसर (आरओ) सुमित पांडे के अनुसार बाघ के हमले में कमल ठाकुर की मौत हुई है। पिपरिया के आरओ दुर्गेश बिसेन सहित अन्य वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे।
कई दिनों से बाघ का मूवमेंट
घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। उनके अनुसार पिछले कई दिनों से गांव के आसपास बाघ का मूवमेंट है। इस बारे में वन विभाग वालों को भी बताया है।
8 लाख रुपए मुआवजा राशि देंगे
वन विभाग के प्रभारी एसडीओ बनखेड़ी अनिल विश्वकर्मा के अनुसार वन्य जीवों के हमले से अगर किसी की मौत होती है तो शासन की ओर से 8 लाख रुपए का मुआवजा दी जाती है।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!