जहरीला पानी कांड के बाद कहां लड्डू खाते नजर आए सांसद: जानिये किस कार्यक्रम में पहुंचे थे; इससे पहले कहां दिखे थे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर भागीरथपुरा दूषित जल कांड के बाद सांसद शंकर लालवानी, लड्डू खाते और खिलाते नजर आए।
भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचे थे
अवसर था भाजपा के एक कार्यक्रम का आयोजन, जिसमें सांसद शंकर लालवानी भी शामिल हुए।
भागीरथपुरा में गई हैं 25 जानें
उल्लेखनीय है कि शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 25 लोगों की जान चली गई है, लेकिन भाजपा के कई नेता इससे किनारा किए ही रहे हैं।
कम ही दिखे सांसदजी
इलाके के लोगों का कहना है कि इस दौरान सांसद शंकर लालवानी भी शहर में कम ही दिखे थे, लेकिन अब एकाधिक अवसरों पर उनकी मौजूदगी देखी जा रही है।
भाजपा कार्यालय में हुआ था कार्यक्रम
20 जनवरी को भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी भी पहुंचे थे। इसी दिन नितिन नबीन पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।
आतिशबाजी और मिठाई वितरण
नए अध्यक्ष की खुशी में भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी के साथ मिठाई वितरित की गई। इसी दौरान सांसद लालवानी वहां लड्डू खाते नजर आए।
कार्यकर्ताओं को भी खिलाए लड्डू
सांसदजी ने खुद तो लड्डू खाए ही साथ ही कार्यकर्ताओं को भी खिलाए। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी मौजूद थे।
क्रिकेट मैच में भी दिखे थे
सांसद शंकर लालवानी इसके पहले 18 जनवरी को इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान भी होलकर स्टेडियम में अपने बेटे मीत लालवानी के साथ पहुंचे थे।
सिंधिया के बेटे के साथ देखा था मैच
लालवानी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र और मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया के साथ मैच का लुत्फ उठाया था।
राहुल गांधी के विरोध में हुए प्रदर्शन में भी थे शामिल
सांसद शंकर लालवानी 17 जनवरी को राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेताओं के साथ एयरपोर्ट कॉलोनी नगर पहुंचे थे। यहां पर राहुल गांधी और विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला जलाया गया था।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!