जहां कभी दस्युओं का खौफ था, अब उद्योगों की गूंज: यहां शुरू हुई एशिया की सबसे बड़ी साबुन फैक्ट्री; मुख्यमंत्री ने चौथी यूनिट का किया शुभारंभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र ने उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 26 अगस्त को यहां गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की चौथी यूनिट का शुभारंभ किया। कंपनी ने नई यूनिट में 450 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है। कंपनी के मुताबिक, विस्तार के बाद मालनपुर में एशिया की सबसे बड़ी साबुन निर्माण क्षमता तैयार हो गई है।
नई यूनिट शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और मालनपुर में तैयार होने वाले गोदरेज के साबुन व अन्य उत्पाद देशभर में सप्लाई किए जाएंगे।
हर मिनट बनेंगे 4 हजार साबुन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मालनपुर में स्थापित यह उद्योग एशिया के सबसे बड़े साबुन उद्योगों में शामिल है। यहां हर मिनट करीब 4 हजार साबुन तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चंबल क्षेत्र अब उद्योग, निवेश और रोजगार के नए केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने केवल एमओयू करने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि निवेश को जमीन पर उतारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से भी कम समय में प्रदेश में यह तीसरी बड़ी औद्योगिक यूनिट शुरू हुई है। इससे पहले गुना में 1500 करोड़ रुपए के सीमेंट प्लांट और शिवपुरी में 3500 करोड़ रुपए के निवेश वाले प्लांट स्थापित किए गए हैं।
‘गुडनाइट भिंड से ही जाएगा’
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मालनपुर में तैयार होने वाले उत्पाद देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि “देश में मच्छर कहीं भी होंगे, लेकिन गुडनाइट भिंड से ही जाएगा।”
उन्होंने गोदरेज ब्रांड का उदाहरण देते हुए कहा कि कंपनी ने वर्षों से लोगों के बीच विश्वास बनाया है। उन्होंने कहा कि गोदरेज के उत्पाद देश के लगभग हर घर में अपनी जगह बना चुके हैं और औद्योगिक इकाइयों के विस्तार से हजारों परिवारों में रोजगार और आर्थिक समृद्धि का रास्ता खुलेगा।
30 फीसदी से ज्यादा निवेश जमीन पर उतरा- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश के लिए लगातार बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आमतौर पर एमओयू में किए गए निवेश का करीब 10 फीसदी ही धरातल पर उतर पाता है, लेकिन मध्य प्रदेश में 30 फीसदी से अधिक निवेश जमीन पर उतर चुका है।
उन्होंने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश मूर्त रूप ले रहा है और कई कंपनियों ने उत्पादन भी शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश की निर्यात क्षमता बढ़कर करीब 76 हजार करोड़ रुपए हो गई है। उन्होंने कहा कि समुद्र से दूर होने के बावजूद प्रदेश के उत्पाद सात समंदर पार पहुंच रहे हैं।
चंबल की बदली तस्वीर, उद्योग और रोजगार पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबल क्षेत्र की पहचान अब बदल रही है। कभी दस्यु समस्या के लिए चर्चित रहे ग्वालियर-चंबल अंचल में अब उद्योग, निवेश और रोजगार की नई संभावनाएं तैयार हो रही हैं।
उन्होंने बताया कि ग्वालियर में टेलीकॉम सेक्टर की बड़ी यूनिट स्थापित करने की दिशा में काम चल रहा है और टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन बनने से पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
35 साल पुराना है गोदरेज का मालनपुर से रिश्ता
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन निसाबा गोदरेज ने कहा कि मालनपुर से कंपनी का रिश्ता करीब 35 साल पुराना है। उनके पिता आदि गोदरेज ने वर्ष 1991 में यहां साबुन निर्माण की यूनिट शुरू की थी।
उन्होंने कहा कि मालनपुर में तैयार होने वाला गोदरेज नंबर-1 साबुन देश के प्रमुख ब्रांडों में शामिल है। नई यूनिट के साथ महिलाओं को रोजगार, कौशल विकास और नेतृत्व के अवसर देने पर भी कंपनी काम कर रही है। महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
850 करोड़ का कुल निवेश, 2 लाख टन साबुन की क्षमता
कंपनी के एमडी-सीईओ आसिफ मलबारी ने मालनपुर में नई यूनिट के शुभारंभ को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी ने 35 साल पहले यहां काम शुरू किया था और करीब 70 एकड़ क्षेत्र में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट संचालित हो रही है।
उनके मुताबिक, मालनपुर में गोदरेज का कुल निवेश अब करीब 850 करोड़ रुपए हो चुका है। कंपनी की कुल साबुन निर्माण क्षमता करीब 2 लाख टन है। नई यूनिट के विस्तार के साथ गोदरेज एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा साबुन निर्माता बनने की दिशा में आगे बढ़ गया है।
‘मेक इन इंडिया’ को चंबल से मिली नई रफ्तार
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मालनपुर में बढ़ता औद्योगिक निवेश चंबल क्षेत्र की बदलती तस्वीर का संकेत है। उन्होंने कहा कि कभी पिछड़े क्षेत्र के रूप में देखे जाने वाले चंबल में अब उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि गोदरेज के विस्तार से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने उत्पादों के जरिए उपभोक्ताओं के बीच मजबूत भरोसा कायम किया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!