प्रधानमंत्री ने कहां लहराया त्रिशूल: प्रसिद्ध मंदिर में की पूजा; बटुकों से किया संवाद, रोड शो में हुए शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, वाराणसी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर आध्यात्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और त्रिपुंड लगाया। मंदिर से बाहर निकलने पर भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री को त्रिशूल और डमरू भेंट किया। पीएम मोदी ने त्रिशूल उठाकर लहराया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
108 बटुकों ने किया शंखनाद से स्वागत
प्रधानमंत्री जब मंदिर पहुंचे, तो गेट पर 108 बटुकों ने शंखनाद कर उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में उन्होंने बच्चों से मुलाकात भी की और उनसे बातचीत की।
14 किलोमीटर लंबा रोड शो, जगह-जगह स्वागत
इससे पहले प्रधानमंत्री ने करीब 14 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो के दौरान जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत हुआ। भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर नाचते दिखे और काफिले पर फूल बरसाए गए। पीएम ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया, हालांकि वे रास्ते में कहीं नहीं रुके।
हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन
वाराणसी कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री हरदोई के लिए रवाना हो गए, जहां वे 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा और प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देगा।
11 साल में 54वां काशी दौरा
प्रधानमंत्री का यह काशी का 54वां दौरा है। वहीं, साल 2026 का यह उनका पहला वाराणसी दौरा है। इससे पहले वे नवंबर 2025 में यहां आए थे।
संबंधित समाचार

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

तेज रफ्तार मारुति वैन ने स्कूटी को मारी टक्कर:कांग्रेस नेता की मौत; साथी गंभीर घायल

इस तारीख से बंद होगा यह बस स्टैंड:यहीं से चलेंगी सभी रूटों की बसें; नियम तोड़ने पर होगी चालानी कार्रवाई

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर दिखा अश्लील वीडियो:हैकिंग की आशंका; साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

पितृ मोक्ष अमावस्या पर नर्मदा घाटों उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:पूर्वजों की शांति के लिए किया तर्पण

प्रदर्शन का असर MP के रेल यातायात पर:कई ट्रेनें रद्द; इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर के यात्री परेशान

मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी:टिकट पर मिल रही इतने प्रतिशत की छूट; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!