बदमाशों ने नशे में कहां किया तांडव: ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक आरक्षक पर पत्थर से हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया थाना क्षेत्र में रविवार रात कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई। ड्यूटी पर तैनात एक यातायात पुलिस आरक्षक पर शराब पी रहे युवकों ने हमला कर दिया।
सिर पर किया पत्थर से वार
आरोपियों ने आरक्षक के सिर पर पत्थर से वार कर उसे घायल कर दिया और मौके से वाहन सहित फरार हो गए।घटना बिचौली मर्दाना इलाके में अंडरपास ब्रिज के पास की है।
अंडरपास ब्रिज के पास थी ड्यूटी
जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस आरक्षक अनुराग शर्मा (निवासी स्कीम नंबर 136) की रात में अंडरपास ब्रिज के पास यातायात व्यवस्था संभालने की ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान ब्रिज के पास जाम की स्थिति बन गई थी।
सड़क किनारे शराब पी रहे थे युवक
आरक्षक अनुराग पैदल चलकर वाहनों को हटवा रहे थे, तभी उन्होंने सड़क किनारे एक आईसर वाहन खड़ा देखा। वाहन के भीतर बैठे तीन युवक खुलेआम शराब पी रहे थे और उनकी वजह से रास्ता पूरी तरह बाधित हो रहा था।
शराब पीने से मना किया
अनुराग ने उन्हें शराब पीने से मना किया और वाहन हटाने को कहा।इस बात पर वाहन मालिक और उसके दो साथी आक्रोशित हो गए और आरक्षक से बहस करने लगे।
मोबाइल निकाला तो धक्कामुक्की की
विवाद बढ़ता देख अनुराग ने पुलिस एफआरवी को कॉल करने के लिए मोबाइल निकाला, तभी आरोपियों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
आरक्षक के सिर पर जोरदार वार किया
इसी दौरान एक आरोपी ने पत्थर उठाकर आरक्षक के सिर पर जोरदार वार कर दिया।हमले में अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद तीनों आरोपी आईसर वाहन लेकर मौके से फरार हो गए।
निजी अस्पताल में भर्ती, पुलिस तलाश में जुटी
घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
वाहन के नंबर के आधार पर पहचान
पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
कानून पर सीधा हमला
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर इस तरह का हमला कानून-व्यवस्था पर सीधा हमला माना जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शहर में लगातार बढ़ रही नशे में हुड़दंग की घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!