खबर
Top News

कब टूटेगा बीआरटीएस, शहरवासी परेशान: निगम को पहले ठेकेदार नहीं मिला; बाद में जिस ठेकेदार को जिम्मा सौंपा उसने पल्ला झाड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जनवरी 2026, 1:14 pm
शेयर करें:
कब टूटेगा बीआरटीएस, शहरवासी परेशान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एबी रोड पर बने बीआरटीएस कॉरिडोर को तोड़ने का ठेका लेने के लिए पहले निगम को ठेकेदार नहीं मिला। बाद में जैसे-तैसे राशि कम कर एक ठेकेदार को जिम्मा सौंपा, उसने भी पल्ला झाड़ लिया। इससे बीआरटीएस अधूरा टूटकर शहरवासियों की मुसीबत बढ़ा रहा है। पूरे मार्ग पर वाहनों की भागमभाग रहने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते शहर में कोई भी कार्य बिना प्लानिंग शुरू कर दिया जाता है। इससे शहरवासी परेशान होते रहते हैं, लेकिन अफसर बेखौफ मनमानी करते रहते हैं। ऐसा नजारा मौजूदा में बीआरटीएस कॉरिडोर को लेकर बना हुआ है।

निरंजनपुर से राजीव गांधी चौराहे तक बने बीआरटीएस को शासन और अदालत से तोड़ने की मंजूरी मिलने के बाद निगम ने इसका सर्वे कराया और करीब साढ़े तीन करोड़ मिलने के फेर में जारी किए गए टेंडर लेने कोई ठेकेदार आगे नहीं आया, बाद में राशि कम कर टेंडर जारी किया गया, जिससे एक ठेकेदार ने टेंडर डाला उसी ठेकेदार को टेंडर सौंप दिया गया, लेकिन बीआरटीएस कॉरिडोर का कुछ हिस्सा तोड़ने के बाद उस ठेकेदार ने भी पल्ला झाड़ते हुए निगम को काम करने से लिखकर इंकार कर दिया। इससे निगम अफसरों की मुसीबत बढ़ गई है।

अब बीआरटीएस कॉरिडोर को तोड़ने पर सवालिया निशान लग गया है कि आखिर बीआरटीएस कॉरिडोर कब टूटेगा। मौजूदा में आधे-अधूरे तोड़े गए बीआरटीएस से शहरवासियों की मुसीबत बढ़ गई है।

पूरी सड़क पर आवाजाही करना मुश्किल... एबी रोड पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहने से वाहनों की भागमभाग बनी रहती है। इससे वाहन चालक दिनभर परेशान होते हैं। पूरी सड़क पर आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है, लेकिन निगम अफसरों की बिना प्लानिंग बीआरटीएस कॉरिडोर तोड़ने की योजना ने शहरवासियों को मुसीबत में डाल दिया है।

जहां बसें रुकती हैं वहीं लग जाता है जाम... निरंजनपुर से राजीव गांधी चौराहे के बीच बीआरटीएस कॉरिडोर में दौड़ने वाली सिटी व आई बसें अब तेज रफ्तार वाहनों के बीच दौड़ने लगी हैं। इससे सड़क पर जहां वह रुकती हैं वहीं जाम लग जाता है। इसके चलते आवाजाही करने वाले शहरवासी परेशान हो रहे हैं।

आमजन की मुसीबत निगम अफसरों की बिना प्लानिंग के बीआरटीएस तोड़ने की कार्रवाई करने की वजह से हो रही है। इसे अफसर मानने को तैयार नहीं हैं। आखिर में लोग अब यह कहने लगे हैं कि आखिर बीआरटीएस कॉरिडोर कब टूटेगा। जब तक यह टूटेगा नहीं आने-जाने वालों की परेशानी बनी रहेगी।

निगमायुक्त ने किया निरीक्षण
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने गत दिवस बीआरटीएस कॉरिडोर का राजीव गांधी प्रतिमा से निरंजनपुर तक निरीक्षण किया। इसके चलते उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द बीआरटीएस कॉरिडोर तोड़ने के कार्य में तेजी लाई जाए।

एलीवेटेड सड़क का खाका तैयार नहीं
एबी रोड का नाम निगम ने अटल बिहारी मार्ग रख दिया। वहीं पीडब्ल्यूडी ने एलिवेटेड सड़क बनाने का मसौदा भेजकर शासन से मंजूरी ले ली, लेकिन अब तक पीडब्ल्यूडी के अफसर एलिवेटेड सड़क कहां से कहां तक बनेगी इसका खाका भी तैयार नहीं कर सके हैं।

इससे भी बड़ी समस्या बन गई है। एक तरफ निरंजनपुर व सत्य साईं चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं अन्य प्रमुख चौराहों पर एलिवेटेड बनेगी या ओवरब्रिज बनेगा, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है।

टैग:

संबंधित समाचार

आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

2 minutes ago
छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा
Top News

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

8 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

11 minutes ago
उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त
Top News

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

12 minutes ago
कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी
Top News

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

17 minutes ago
गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ
Top News

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

23 minutes ago
सीजेआई की सख्त टिप्पणी
Top News

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

24 minutes ago
MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल
Top News

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

29 minutes ago
100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!
Top News

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

33 minutes ago
इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग
Top News

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

35 minutes ago
भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार
Top News

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

44 minutes ago
20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया
Top News

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

about 1 hour ago
युवक की चाकू मारकर हत्या
Top News

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

about 1 hour ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

about 1 hour ago
पावर का अफसरी लिंक
Top News

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

about 1 hour ago
पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे
Top News

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

about 1 hour ago
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं
Top News

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

about 1 hour ago
MP में 7500 करोड़ का निवेश
Top News

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!