साथी खाना खाकर लौटे तो क्या देखकर चौंक गए: बीटेक के छात्र ने हॉस्टल में ऐसा क्या कर लिया; कमरे से बरामद डायरी से क्या खुलासा हुआ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल में बीटेक के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार रात उस समय सामने आई, जब उसके साथी छात्र खाना खाकर लौटे और दरवाजा नहीं खुलने पर अंदर झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उत्कर्ष श्रीवास्तव (21) निवासी लखनऊ के रूप में हुई है, जो सेज यूनिवर्सिटभ् में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था और हॉस्टल में रह रहा था।
दरवाजा बंद मिलने पर हुआ शक
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 8 बजे उसके रूममेट्स मेस में खाना खाने गए थे। तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उत्कर्ष कमरे में ही रुक गया था। जब साथी वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने अंदर झांककर देखा, जहां वह फंदे पर लटका हुआ था। साथी छात्रों ने तुरंत दरवाजा खुलवाकर उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डायरी में मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू की। कमरे से एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें छात्र अपनी निजी बातें लिखता था। इसी डायरी में सुसाइड नोट भी मिला है।
एकतरफा प्रेम और मानसिक तनाव की बात
तेजाजी नगर थाना प्रभारी के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र किसी युवती से एकतरफा प्रेम करता था। डायरी में इसी का उल्लेख मिला है, हालांकि युवती का नाम स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में भी था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुसाइड नोट और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच जारी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

मेडिकल टीचर्स का आंदोलन स्थगित:हेल्थ कमिश्नर से चर्चा के बाद फैसला; मांगें पूरी करने के लिए मिला एक महीने का समय

वीडियो देखिये, इंदौर में 30 अक्टूबर को भाजपा का पैदल मार्च:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले-‘देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे’; देश के खिलाफ बोलने वालों को अराजकता फैलाने देना बर्दाश्त नहीं

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म:होटल में बंधक बनाकर रेप का आरोप; आरोपी की तलाश जारी

वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित:पुलिस आयुक्त ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

11 वर्षीय स्वर्गीय बालक का नेत्रदान एवं त्वचादान करने का निर्णय:पुत्र वियोग के गहन दुःख के बीच परिवार ने लिया अनुकरणीय निर्णय; दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को मिलेगी नई रोशनी

किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से बलराम कृषि महोत्सव को किया संबोधित; बोले-सिंचाई परियोजनाएं बनेगी सुखद समृद्धि का आधार

महाकाल के दरबार में पहुंचे इंद्रेश महाराज:बोले- बाबा के चरणों में साक्षात प्रणाम किया; मंदिर समिति ने किया स्वागत

30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा:प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख 1 दिसंबर को संभालेंगे कमान; गृह विभाग ने जारी किया सेवानिवृत्ति का आदेश, दो साल के कार्यकाल को लेकर चल रहा था तारीख का विवाद

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

थानों में सुनवाई नहीं:इसलिए हर मंगलवार जनसुनवाई में उमड़ रहे पीड़ित

वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन:चरैवेति-एकत्रीकरण में जुटेंगे एक लाख स्वयंसेवक; ताब्दी वर्ष के समापन पर बड़ा आयोजन

रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर:हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री पर 19 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया होने का आरोप

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:मावा फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई; सैंपल लेकर लैब भेजे

हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता:हर 5 में से एक मरीज 20–40 साल का; खराब जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ा सकती है जोखिम

जहरीले जलकांड के बाद हटाया:अब सागर कलेक्टर बने यादव

नल कनेक्शन लगे फिर भी नहीं आया पानी:ग्रामीण हो रहे परेशान

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग और DGGI की बड़ी कार्रवाई:लावारिस हालत में मिले शराब से भरे दो कंटेनर; इतने करोड़ की शराब जब्त

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!