वीडियो देखिये, इंदौर में 30 अक्टूबर को भाजपा का पैदल मार्च: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले-‘देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे’; देश के खिलाफ बोलने वालों को अराजकता फैलाने देना बर्दाश्त नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में भाजपा ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत 30 अक्टूबर को इंदौर में पैदल मार्च निकालेगी। मार्च सुबह 10 बजे सुभाष नगर चौराहे से शुरू होकर पाटनीपुरा चौराहे तक पहुंचेगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है।
विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया है। ऐसे में कोई कैसे कह सकता है कि ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशाअल्लाह-इंशाअल्लाह।’ उन्होंने कहा कि भारत माता हमारी माता हैं और देश के खिलाफ बोलने वालों को अराजकता फैलाने देना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
बोले- देश की प्रगति नहीं देखना चाहते कुछ लोग
विजयवर्गीय ने अपने वीडियो में कहा कि कुछ लोग भारत की प्रगति नहीं देखना चाहते और देश में भी अराजकता फैलाना चाहते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश में अराजकता फैलाने वालों का समर्थन किया जाएगा? क्या लोग रिजीम चेंज के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे और इससे आम लोगों को नुकसान पहुंचाएंगे?
मंत्री ने कहा कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र बचाने और अराजकता हटाने के अभियान में शामिल होने की अपील की।
फ्रांस, इटली और पड़ोसी देशों का भी किया जिक्र
विजयवर्गीय ने अपने बयान में फ्रांस, इटली और अल्जीरिया का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों में अराजकता की स्थिति है। उन्होंने बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल के राजनीतिक घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने अपने पड़ोसी देशों को बिखरते देखा है। उन्होंने कहा कि भारत में ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने देना चाहिए, जिससे देश की शांति, व्यवस्था और विकास प्रभावित हो।
भाजपा नेताओं ने किया मार्च के मार्ग का निरीक्षण
पैदल मार्च की तैयारियों के तहत सोमवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला और महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया था।
इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। भाजपा ने शहर के लोगों से 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सुभाष नगर चौराहे पर पहुंचकर मार्च में शामिल होने की अपील की है।
प्रदेशभर में चल रहा अभियान
भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान प्रदेश के विभिन्न शहरों में चलाया जा रहा है। पार्टी इस अभियान के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था, राष्ट्रीय एकता और देश में शांति बनाए रखने का संदेश देने की बात कह रही है। इंदौर में होने वाले पैदल मार्च को इसी अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

जर्जर मकान पर चला नगर निगम का बुलडोजर:एक घंटे में भवन धराशायी; सुरक्षा के मद्देनजर हटाया गया भवन

विवादित जमीनें, खाकी का रौब और 200 करोड़ की संपत्ति:लोकायुक्त जांच में फिरोज खान के नेटवर्क की पड़ताल; आरा मशीन से प्रॉपर्टी कारोबार तक का सफर

अंगदान से दिया मानवता का संदेश:लिवर से मरीज को मिली नई जिंदगी; पति की आत्मा की शांति के लिए भगवान की तस्वीर लेकर अस्पताल पहुंचीं पत्नी

घर की पहली मंजिल पर फंदे पर लटके मिला इंजीनियर:दोपहर में मीटिंग का कहकर लैपटॉप लेकर कमरे में गए थे; देर शाम पत्नी के पहुंचने पर सामने आई घटना

मेडिकल टीचर्स का आंदोलन स्थगित:हेल्थ कमिश्नर से चर्चा के बाद फैसला; मांगें पूरी करने के लिए मिला एक महीने का समय

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म:होटल में बंधक बनाकर रेप का आरोप; आरोपी की तलाश जारी

वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित:पुलिस आयुक्त ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

11 वर्षीय स्वर्गीय बालक का नेत्रदान एवं त्वचादान करने का निर्णय:पुत्र वियोग के गहन दुःख के बीच परिवार ने लिया अनुकरणीय निर्णय; दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को मिलेगी नई रोशनी

किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से बलराम कृषि महोत्सव को किया संबोधित; बोले-सिंचाई परियोजनाएं बनेगी सुखद समृद्धि का आधार

महाकाल के दरबार में पहुंचे इंद्रेश महाराज:बोले- बाबा के चरणों में साक्षात प्रणाम किया; मंदिर समिति ने किया स्वागत

30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा:प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख 1 दिसंबर को संभालेंगे कमान; गृह विभाग ने जारी किया सेवानिवृत्ति का आदेश, दो साल के कार्यकाल को लेकर चल रहा था तारीख का विवाद

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

थानों में सुनवाई नहीं:इसलिए हर मंगलवार जनसुनवाई में उमड़ रहे पीड़ित

वीडियो देखिये, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति प्रदर्शन:चरैवेति-एकत्रीकरण में जुटेंगे एक लाख स्वयंसेवक; ताब्दी वर्ष के समापन पर बड़ा आयोजन

रोक के बावजूद गृह निर्माण मंडल को जमीन का अंतरण किस आधार पर:हुकुमचंद मिल जमीन की रजिस्ट्री पर 19 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी बकाया होने का आरोप

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती:मावा फैक्ट्रियों पर की कार्रवाई; सैंपल लेकर लैब भेजे

हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता:हर 5 में से एक मरीज 20–40 साल का; खराब जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण और शारीरिक गतिविधियों की कमी बढ़ा सकती है जोखिम

जहरीले जलकांड के बाद हटाया:अब सागर कलेक्टर बने यादव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!