खबर
Top News

मेडिकल टीचर्स का आंदोलन स्थगित: हेल्थ कमिश्नर से चर्चा के बाद फैसला; मांगें पूरी करने के लिए मिला एक महीने का समय

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अक्टूबर 2026, 11:07 am
शेयर करें:
मेडिकल टीचर्स का आंदोलन स्थगित
  1. खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
    एमजीएम मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए), इंदौर ने अपना आगामी आंदोलन स्थगित कर दिया है। बुधवार को भोपाल में कमिश्नर हेल्थ एस. धनराजू के साथ एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। बैठक में मांगों के निराकरण के लिए समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
  2. एसोसिएशन के अनुसार, मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज स्तर पर लंबित एरियर का भुगतान, समयमान वेतनमान के नए प्रस्ताव तैयार करने और आयुष्मान योजना के लंबित इंसेंटिव का वितरण प्रमुख मांगों में शामिल हैं। इन मामलों में जल्द आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया है।
  3. शासन स्तर के लंबित मामलों का एक महीने में होगा निराकरण
    बैठक में संचालनालय और शासन स्तर पर लंबित मांगों का एक महीने के भीतर निराकरण करने पर सहमति बनी। एसोसिएशन को उम्मीद है कि तय समयसीमा में संबंधित विभागों की ओर से जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
  4. एमटीए का कहना है कि चिकित्सा शिक्षकों की लंबित मांगों के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अधिकारियों के साथ चर्चा में समयबद्ध कार्रवाई पर सहमति बनने के बाद फिलहाल आंदोलन स्थगित किया गया है।
  5. उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की पहल पर हुई बैठक
    एमटीए इंदौर ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के प्रति आभार जताया है। एसोसिएशन के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री की पहल पर कमिश्नर हेल्थ को प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर लंबित मांगों के निराकरण के निर्देश दिए गए थे। उप मुख्यमंत्री ने संचालनालय और शासन स्तर पर लंबित मामलों को एक महीने में हल करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया था। इसके बाद भोपाल में अधिकारियों और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई।
  6. बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
    बैठक में एमटीए अध्यक्ष डॉ. राहुल रोकड़े, सहसचिव डॉ. राममोहन शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनीष वर्मा और डॉ. माधवी पाटीदार शामिल हुए।
    एसोसिएशन की ओर से अब लंबित मांगों पर होने वाली कार्रवाई पर नजर रखी जाएगी। एक महीने की समयसीमा में शासन स्तर के मामलों का निराकरण होने पर चिकित्सा शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है।


संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, Jio Platforms की ऐतिहासिक लिस्टिंग
Top News

वीडियो देखिये, Jio Platforms की ऐतिहासिक लिस्टिंग:भावुक हुए मुकेश अंबानी; बच्चों ने याद किया पिता का संघर्ष, ईशा और अनंत ने क्या कहा

3 minutes ago
छोटे व्यापारियों के लिए खुशखबरी
Top News

छोटे व्यापारियों के लिए खुशखबरी:रेहड़ी-पटरी वाले दिवाली पर लगा सकेंगे दुकान; महापौर ने दी परंपरागत स्थानों पर दुकानें लगाने की अनुमति

27 minutes ago
कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत
Top News

कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत:543 दवाओं के दाम घटे; इस तारीख से नई कीमतें होगी लागू

37 minutes ago
वीडियो देखिये, अफसरों पर किस कारण भड़के महापौर
Top News

वीडियो देखिये, अफसरों पर किस कारण भड़के महापौर:बोले- कागजी खेल से खराब हो रही सरकार की छवि; अटकी फाइलों पर मौके से तलब किए अधिकारी

39 minutes ago
वीडियो देखिये, केदारनाथ धाम में बर्फबारी से स्वर्ग-सा नजारा
Top News

वीडियो देखिये, केदारनाथ धाम में बर्फबारी से स्वर्ग-सा नजारा:बर्फ की सफेद चादर में सजी बाबा केदार की नगरी; खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

about 1 hour ago
20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ मंदसौर का युवक गिरफ्तार
Top News

20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ मंदसौर का युवक गिरफ्तार:सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
जर्जर मकान पर चला नगर निगम का बुलडोजर
Top News

जर्जर मकान पर चला नगर निगम का बुलडोजर:एक घंटे में भवन धराशायी; सुरक्षा के मद्देनजर हटाया गया भवन

about 1 hour ago
विवादित जमीनें, खाकी का रौब और 200 करोड़ की संपत्ति
Top News

विवादित जमीनें, खाकी का रौब और 200 करोड़ की संपत्ति:लोकायुक्त जांच में फिरोज खान के नेटवर्क की पड़ताल; आरा मशीन से प्रॉपर्टी कारोबार तक का सफर

about 1 hour ago
अंगदान से दिया मानवता का संदेश
Top News

अंगदान से दिया मानवता का संदेश:लिवर से मरीज को मिली नई जिंदगी; पति की आत्मा की शांति के लिए भगवान की तस्वीर लेकर अस्पताल पहुंचीं पत्नी

about 2 hours ago
घर की पहली मंजिल पर फंदे पर लटके मिला इंजीनियर
Top News

घर की पहली मंजिल पर फंदे पर लटके मिला इंजीनियर:दोपहर में मीटिंग का कहकर लैपटॉप लेकर कमरे में गए थे; देर शाम पत्नी के पहुंचने पर सामने आई घटना

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, इंदौर में 30 अक्टूबर को भाजपा का पैदल मार्च
Top News

वीडियो देखिये, इंदौर में 30 अक्टूबर को भाजपा का पैदल मार्च:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले-‘देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे’; देश के खिलाफ बोलने वालों को अराजकता फैलाने देना बर्दाश्त नहीं

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म:होटल में बंधक बनाकर रेप का आरोप; आरोपी की तलाश जारी

about 18 hours ago
वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित
Top News

वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित:पुलिस आयुक्त ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

about 18 hours ago
11 वर्षीय स्वर्गीय बालक का नेत्रदान एवं त्वचादान करने का निर्णय
Top News

11 वर्षीय स्वर्गीय बालक का नेत्रदान एवं त्वचादान करने का निर्णय:पुत्र वियोग के गहन दुःख के बीच परिवार ने लिया अनुकरणीय निर्णय; दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को मिलेगी नई रोशनी

about 18 hours ago
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
Top News

किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से बलराम कृषि महोत्सव को किया संबोधित; बोले-सिंचाई परियोजनाएं बनेगी सुखद समृद्धि का आधार

about 19 hours ago
महाकाल के दरबार में पहुंचे इंद्रेश महाराज
Top News

महाकाल के दरबार में पहुंचे इंद्रेश महाराज:बोले- बाबा के चरणों में साक्षात प्रणाम किया; मंदिर समिति ने किया स्वागत

about 19 hours ago
30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा
Top News

30 नवंबर को रिटायर होंगे DGP कैलाश मकवाणा:प्रदेश के नए पुलिस प्रमुख 1 दिसंबर को संभालेंगे कमान; गृह विभाग ने जारी किया सेवानिवृत्ति का आदेश, दो साल के कार्यकाल को लेकर चल रहा था तारीख का विवाद

about 19 hours ago
निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी
Top News

निरस्त धाराओं पर आदेश देना पड़ा भारी:नगर निगम के अधिकारी पर 1 लाख की कॉस्ट; हाईकोर्ट ने कहा-गलत आदेश से न्यायालय का समय बर्बाद हुआ

about 19 hours ago
लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; इस एवज में मांगी थी घूस

about 19 hours ago
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी
Top News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर साधा निशाना; भ्रष्टाचार और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर उठाए सवाल

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!