वॉट्सएप को मिला नया बॉस: शाह बने ग्लोबल सीईओ; हजारों करोड़ रुपये नेटवर्थ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
जाने-माने उद्यमी और क्रेड के फाउंडर कुणाल शाह फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा से जुड़ेंगे। कुणाल शाह को वॉट्सएप का नया ग्लोबल सीईओ नियुक्त किया गया है। वह वॉट्सएप को ग्लोबल लेवल पर लीड करेंगे।
मेटा ने क्रेड में 90 करोड़ डॉलर का निवेश किया
मेटा ने क्रेड में 90 करोड़ डॉलर (करीब 8,550 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम निवेश किया है। कुणाल शाह ने सोमवार को घोषणा की कि वह क्रेड के सीईओ के तौर पर अपनी ऑपरेशनल भूमिका छोड़ रहे हैं। कुणाल शाह की नेटवर्थ हजारों करोड़ रुपये की है।
मेटा का क्रेड में निवेश कंपनी के सीरीज H फंडिंग राउंड का हिस्सा है। इस डील के तहत, मेटा बेंगलुरु स्थित फिनटेक फर्म में लगभग 20% माइनॉरिटी हिस्सेदारी हासिल करेगा। इस निवेश से क्रेड की पोस्ट-मनी वैल्यूएशन लगभग 4.5 अरब डॉलर (43,239 करोड़ रुपये) हो गई है। फंडिंग में प्राइमरी और सेकेंडरी शेयर खरीद का कॉम्बिनेशन शामिल है।
कारोबारी परिवार से ताल्लुक
मुंबई में पैदा हुए कुणाल शाह करीब 47 साल के हैं। वह मुंबई के एक गुजराती कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का फार्मास्युटिकल्स का थोक व्यापार था। कुणाल शाह की शादी भावना शाह से हुई है, जो एक फ्रीलांस ग्राफिक डिजाइनर हैं।
जहां ज्यादातर टेक दिग्गज इंजीनियरिंग या बिजनेस बैकग्राउंड से होते हैं, वहीं कुणाल शाह ने मुंबई के विल्सन कॉलेज से फिलोसोफी (दर्शनशास्त्र) में BA किया है। उन्होंने एनएमआईएमएस से एमबीए की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन बीच में ही ड्रॉपआउट हो गए।
करियर का सफर
कुणाल ने अपने करियर की शुरुआत किशोर उम्र में ही परिवार की आर्थिक मदद के लिए काम करके की थी। उन्होंने शुरुआत में पैसाबैक (PaisaBack) नाम का स्टार्टअप शुरू किया था। साल 2010 में उन्होंने फ्रीचार्ज की सह-स्थापना की। साल 2015 में इसे स्नैपडील ने 2800 करोड़ रुपये में खरीदा, जो उस समय का सबसे बड़ा स्टार्टअप एग्जिट था।
साल 2018 में क्रेड की शुरुआत
साल 2018 में उन्होंने क्रेड की शुरुआत की, जो हाई-क्रेडिट स्कोर वाले यूजर्स को क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट पर रिवॉर्ड देता है। आज क्रेड की वैल्यूएशन करीब 37,000 करोड़ रुपये से अधिक। इसके 1.7 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। एफवाय 25 में कंपनी का रेवेन्यू 2,735 करोड़ रुपये रहा था।
कितनी है नेटवर्थ?
कुणाल शाह भारत के सबसे अमीर और सफल स्टार्टअप संस्थापकों में से एक हैं। वर्ष 2026 की रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ करीब 15,000 करोड़ रुपये आंकी गई है।
उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा क्रेड में उनकी हिस्सेदारी, फ्रीचार्ज की सफल बिक्री से मिला फंड और 200 से अधिक भारतीय स्टार्टअप्स में किए गए एंजेल इन्वेस्टमेंट से आता है।
कुणाल शाह अपनी नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा पेपर वेल्थ (इक्विटी) के रूप में रखते हैं। वह क्रेड से महज कुछ हजार रुपये प्रति माह की प्रतीकात्मक सैलरी लेने के लिए भी चर्चा में रहे हैं।
संबंधित समाचार

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!