छात्रा ने यह क्या कदम उठा लिया: बहन कमरे में गई तो क्या देखा; फिर परिजनों ने दरवाजा क्यों तोड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डीआरपी लाइन स्थित क्वार्टर में रविवार को 17 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से धार जिले की निवासी थी और इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमरे से बाहर नहीं निकली तो बहन देखने गई
एमजी रोड थाना पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान दुर्गा कन्नोजे (17) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। इस पर उसकी चचेरी बहन उसे देखने कमरे तक गई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वह वापस लौट आई।
आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला
कुछ समय बाद जब दुर्गा को दोबारा आवाज दी गई और फिर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो बहन ने उसके पिता विक्रम को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां दुर्गा कमरे के अंदर फंदे पर लटकी हुई मिली।
एक दिन पहले ही आई थी
परिजनों के मुताबिक दुर्गा एक दिन पहले ही धार से इंदौर आई थी। इससे पहले वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी, लेकिन कॉलेज की पढ़ाई शुरू होने के बाद वह अपने चाचा के यहां रहने लगी थी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पिता किसान हैं
दुर्गा के पिता किसान हैं, जबकि उसकी एक बहन और एक भाई गांव में रहते हैं। वहीं उसके चाचा और बुआ के इंदौर पुलिस में पदस्थ होने की जानकारी भी सामने आई है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!