महिला के शरीर के किस हिस्से पर किससे किया हमला: अंदर धंस गया हथियार; आरोपी क्यों बोला-महिलाओं से नफरत करता हूं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आगरा।
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पत्नी के छोड़कर जाने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था और महिलाओं के प्रति उसके मन में नफरत पैदा हो गई थी।
फरार चल रहा था आरोपी
घटना 22 फरवरी की है। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद गुरुवार रात खासपुर चौराहे के पास से उसे दबोच लिया। आरोपी शहर छोड़ने की फिराक में था। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है।
जानिए पूरा मामला
22 फरवरी को पुष्पांजलि बाग निवासी 50 वर्षीय सोना देवी सुबह टहलने निकली थीं। अदन बाग के पास श्याम सुंदर शर्मा से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि महिला के टोकने पर उसने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। वार इतना गंभीर था कि चाकू शरीर में फंसा रह गया और आरोपी मौके से फरार हो गया।
अस्पताल में कराया भर्ती
घायल महिला को पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सोना देवी के पति विष्णु अग्रवाल का निधन हो चुका है। वह अपने बेटे और बेटी के साथ रहती हैं। उनका इलाज जारी है।
महिलाओं से नफरत की बात कबूली
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिलाओं के प्रति आक्रोश रखता था और इसी कारण वह चाकू साथ लेकर घूमता था। पूछताछ में श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि पत्नी से अक्सर विवाद होता था और उसके छोड़कर चले जाने के बाद वह तनाव में रहने लगा। उसने स्वीकार किया कि 22 फरवरी को कहासुनी के बाद गुस्से में आकर उसने महिला पर हमला किया। महिला आरोपी को पहले से नहीं जानती थी।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
महिला के बेटे राहुल अग्रवाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी के पास मोबाइल नहीं था और वह ठिकाना बदल-बदल कर रह रहा था—कभी पार्क, कभी सड़क किनारे या अस्पताल परिसर में रात गुजारता था।
आरोपी से पूछताछ जारी
अक्षय महाडिक (एसीपी, हरिपर्वत) ने बताया कि लगातार निगरानी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चाकू बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से आगे भी पूछताछ की जा रही है और पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!