आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में दीपावली से पहले राजधानी में अवैध शराब के परिवहन और नियमों का उल्लंघन कर शराब पिलाने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।
सोमवार को विभाग की अलग-अलग टीमों ने घोड़ा नक्काश, पीएंडटी चौराहा, बैरागढ़ और करोंद क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब से जुड़े मामले पकड़े।
कार्रवाई के दौरान दोपहिया वाहनों से विदेशी शराब ले जा रहे दो लोगों को पकड़ा गया। दोनों मामलों में शराब और वाहन जब्त किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 81 हजार रुपये बताई गई है।
एक्टिवा से शराब ले जाते पकड़ा, घर से भी मिली बोतलें
सहायक जिला आबकारी अधिकारी अर्चना जैन की टीम ने घोड़ा नक्काश निवासी चंचल साहू को होंडा एक्टिवा से विदेशी शराब का अवैध परिवहन करते पकड़ा। इसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई, जहां से विदेशी शराब की बोतलें भी मिलीं।
टीम ने कुल 15 बोतल विदेशी शराब और एक्टिवा जब्त की। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 80,500 रुपये बताई गई है। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
ज्यूपिटर से ले जा रहा था 12 बोतल विदेशी शराब
दूसरी कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी शरद मिश्रा की टीम ने पीएंडटी चौराहे के पास की। यहां ज्यूपिटर दोपहिया वाहन से 12 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई।
वाहन और शराब की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 500 रुपये बताई गई है। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
होटल-ढाबों में भी पहुंची आबकारी टीम
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई केवल परिवहन तक सीमित नहीं रही। बैरागढ़ में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रीति उइके और करोंद क्षेत्र में उपनिरीक्षक स्वाति बघेल की टीम ने होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में जांच की।
देर रात तक अवैध रूप से शराब पिलाने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई। संचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।
दीपावली तक जारी रहेगी निगरानी
आबकारी विभाग के अनुसार, अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिले में गश्त और दबिश की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। त्योहार के दौरान अवैध शराब की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभाग की टीमें सक्रिय रहेंगी।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!