खबर
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का किया अवलोकन: VR तकनीक का डेमो देखा; अर्बन कॉन्क्लेव में शहरी विकास और निवेश पर होगा मंथन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 अक्टूबर 2026, 11:48 am
शेयर करें:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का किया अवलोकन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर (BCC) में आयोजित अर्बन कॉन्क्लेव में पहुंचकर अर्बन इनोवेशन गैलरी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने एक्जीबिशन का उद्घाटन किया और वर्चुअल रियलिटी (VR) तकनीक का डेमो देखा। कॉन्क्लेव में आधुनिक शहरी विकास, डिजिटल गवर्नेंस, पर्यावरण संरक्षण और शहरी अधोसंरचना में निवेश बढ़ाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की जा रही है।

आधुनिक शहरी विकास की तकनीकों का किया अवलोकन
अर्बन कॉन्क्लेव का उद्देश्य प्रदेश के शहरों को आधुनिक, टिकाऊ और बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाना है। कार्यक्रम में शहरी विकास से जुड़ी नवीन तकनीकों, नवाचारों और परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का अवलोकन कर शहरी विकास में तकनीक की भूमिका से जुड़े पहलुओं को देखा।

निवेशकों के साथ होगी वन-टू-वन बैठक
कॉन्क्लेव में शहरी अधोसंरचना के विकास के लिए निवेश बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठक कर संभावित निवेश और विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में उद्योगपतियों, वरिष्ठ अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों की सहभागिता रहेगी।

चार प्रमुख विषयों पर होगा मंथन
कॉन्क्लेव में शहरी विकास से जुड़े चार प्रमुख विषय निर्धारित किए गए हैं।

1. टियर-2 शहरों का विकास: शहरों के पुनर्विकास, री-डेन्सिफिकेशन, ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD), आवास, मास्टर प्लान, विकास गलियारों और निर्माण संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर चर्चा होगी।

2. डिजिटल गवर्नेंस: ऑटोमेटिक बिल्डिंग परमिशन सिस्टम (ABPAS), ऑनलाइन एनओसी, GIS आधारित प्लानिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से शहरी प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने पर विचार किया जाएगा।

3. क्लाइमेट फ्रेंडली शहर: जल का पुनः उपयोग, सिटी फॉरेस्ट, वायु गुणवत्ता में सुधार, इलेक्ट्रिक वाहन, कचरे से ऊर्जा उत्पादन, सौर ऊर्जा और ग्रीन सिटी से जुड़ी योजनाओं पर मंथन होगा।

4. शहरी निवेश और फाइनेंस: अर्बन चैलेंज फंड, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP), ग्रीन बॉन्ड, नगर पालिका बॉन्ड और अन्य वित्तीय माध्यमों से शहरी परियोजनाओं के लिए संसाधन जुटाने पर चर्चा की जाएगी।

कई वरिष्ठ अधिकारी और उद्योगपति होंगे शामिल
कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, आयुक्त संकेत भोंडवे सहित वरिष्ठ अधिकारी, उद्योगपति और विषय विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। कॉन्क्लेव के जरिए प्रदेश में शहरी विकास की नई संभावनाओं, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और निवेश आधारित परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
Top News

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

2 minutes ago
नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा
Top News

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

10 minutes ago
इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी
Top News

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

13 minutes ago
बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त
Top News

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

21 minutes ago
वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस
Top News

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

23 minutes ago
जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़
Top News

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

33 minutes ago
50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी
Indore

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

33 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

35 minutes ago
प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति
Top News

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

39 minutes ago
नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद
Top News

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

about 1 hour ago
मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल
Top News

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

about 1 hour ago
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा
Top News

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

about 1 hour ago
दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश
Top News

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’
Top News

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट
Top News

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

about 1 hour ago
चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू
Top News

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

about 1 hour ago
प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार
Top News

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Top News

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

about 1 hour ago
सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम
Top News

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!