मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन: नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लंबित वेतनमान, एरियर और पदोन्नति सहित अन्य सेवा संबंधी मांगों को लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज के चिकित्सा शिक्षक आंदोलन पर उतर आए हैं।
नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी
मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (MTA) ने मंगलवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक पेन डाउन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन एमवाय अस्पताल और डेंटल कॉलेज के मुख्य द्वार पर हुआ।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन के अगले चरण में नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी है।
50 शिक्षकों के DACP प्रस्ताव 6 से 8 महीने से लंबित
एसोसिएशन के मुताबिक, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के करीब 50 चिकित्सा शिक्षकों के समयमान वेतनमान यानी डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (DACP) से जुड़े प्रस्ताव पिछले 6 से 8 महीने से लंबित हैं।
एसोसिएशन ने फरवरी और मई 2026 में पात्रता पूरी करने वाले शिक्षकों के प्रस्ताव तैयार कर आगे बढ़ाने की मांग की है। इसके अलावा जनवरी 2026 में देय DACP के एरियर का भुगतान, सातवें वेतनमान का बकाया, ग्रेच्युटी और आयुष्मान योजना के इंसेंटिव की लंबित राशि जारी करने की मांग भी उठाई गई।
पदोन्नति और आवासीय परिसर का प्रस्ताव बनाने की मांग
चिकित्सा शिक्षकों ने विभागों में रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और सुपर स्पेशलिटी के पात्र शिक्षकों के इंटरव्यू कराने की मांग की है। इसके साथ ही सर्विस बुक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने और डॉक्टरों के लिए आवासीय परिसर का प्रस्ताव तैयार करने की मांग भी शामिल है।
एसोसिएशन का कहना है कि इन लंबित मामलों पर समयबद्ध निर्णय लिया जाना चाहिए, ताकि पात्र शिक्षकों को उनके सेवा संबंधी लाभ मिल सकें।
डेंटल कॉलेज के शिक्षकों का DACP और एरियर भी लंबित
डेंटल कॉलेज के शिक्षकों ने भी अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज उठाई है। एसोसिएशन के अनुसार, यहां DACP का लाभ तीन साल से लंबित है, जबकि शिक्षकों के दो साल के एरियर का भुगतान भी नहीं हुआ है।
शिक्षकों ने रिक्त पदों पर पदोन्नति, महिला चिकित्सकों को चाइल्ड केयर लीव और शिक्षकों व मरीजों के लिए कैंटीन सुविधा शुरू करने की मांग की है। कोरोना योद्धा दिवंगत डॉ. आनंद बेले को ग्रेच्युटी का लाभ देने का मुद्दा भी ज्ञापन में शामिल किया गया है।
29 और 30 अक्टूबर को नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राहुल रोकड़े के मुताबिक, 22 से 24 अक्टूबर तक शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था। इसके बाद 27 और 28 अक्टूबर को एक घंटे का पेन डाउन प्रदर्शन रखा गया है।
आंदोलन के अगले चरण में 29 और 30 अक्टूबर को नियमित सेवाएं बंद रखने तथा समानांतर ओपीडी संचालित करने की योजना है। एसोसिएशन के अनुसार, इस दौरान मरीजों की आकस्मिक सेवाएं जारी रहेंगी।
सरकार और अधिकारियों तक मांगें पहुंचाने की कोशिश
डॉ. राहुल रोकड़े ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य सरकार और संबंधित अधिकारियों का ध्यान लंबे समय से लंबित मांगों की ओर आकर्षित करना है। एसोसिएशन को उम्मीद है कि मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के सचिव डॉ. अशोक ठाकुर, उपाध्यक्ष डॉ. साधना सोडानी, उपाध्यक्ष डॉ. बजरंग कुमार सिंह और सह सचिव डॉ. आशीष सक्सेना सहित अन्य चिकित्सा शिक्षक मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

देवास जहरीली शराब कांड में अब नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हजार रुपए में केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई

मोबाइल पर बात करते पकड़े गए दो वाहन चालक:7,100 रुपए जुर्माना

इंदौर के अनय का नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयन:अंडर-14 वर्ग में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व; भोपाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या:प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!