बेटी की शादी से 2 महीने पहले पिता की ऐसे हुई मौत: नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए महू से इंदौर आए थे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मंगलवार रात ट्रेन से उतरते समय एक सिक्योरिटी गार्ड की हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान महू निवासी मोहम्मद इजराइल पुत्र मोहम्मद इस्माइल के रूप में हुई है। वे इंदौर की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे और नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए ट्रेन से इंदौर पहुंचे थे। हादसे के वक्त उनकी बेटी की शादी में महज दो महीने बाकी थे। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया।
ट्रेन से उतरते समय फिसला पैर
जीआरपी पुलिस के अनुसार, मोहम्मद इजराइल मंगलवार रात महू से इंदौर आने वाली ट्रेन से पहुंचे थे। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की गति धीमी होने के दौरान वे नीचे उतरने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पटरियों से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। देर रात परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
दो महीने बाद होनी थी बेटी की शादी
मोहम्मद इजराइल की मौत की खबर सुनकर परिजन इंदौर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी का रिश्ता पुणे में तय हुआ था। दो महीने बाद बेटी की शादी होनी थी और परिवार में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। बेटी की शादी से पहले पिता की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में शादी की खुशियों की तैयारी हो रही थी, वहां अब मातम पसरा है।
जीआरपी ने शुरू की जांच
जीआरपी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!