शादी करने पहुंचे युवक का क्या हाल किया: दुल्हन का क्या दबा दिया; किस तीर्थनगरी में हुई ये घटना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में उस समय सनसनी फैल गई जब प्रेम विवाह के बाद सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने पहुंचे युवक पर उसके ससुराल पक्ष ने दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया।
दूल्हे का दोस्त गंभीर घायल
मांधाता थाना पुलिस के अनुसार वारदात ओंकारेश्वर के पुराने बस स्टैंड पर घटना में दूल्हे का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दूल्हा-दुल्हन के साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो नाबालिग शामिल हैं।
यह है मामला
भट्ट्याण बुजुर्ग निवासी नानकदास पिता लक्ष्मण पंवार (25) ने थाने में रिपोर्ट में बताया कि दो साल पहले उसकी सगाई खरगोन जिले के ग्राम अंदड़ निवासी अरुणा पिता केसरीया से हुई थी, लंबे समय से लड़की के पिता शादी नहीं करवा रहे थे। लड़की अपने पिता के साथ गुजरात के सूरत में रह रही थी।
इंदौर लाकर कर दिया विवाह
नानकदास के अनुसार 4 फरवरी को वह अरुणा को सूरत से इंदौर लेकर आया। आदेश्वर वैदिक संस्कार विवाह सेवा समिति से दोनों ने प्रेम विवाह कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से सामाजिक रीति-रिवाज से फेरे कराने के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे थे।
लड़की के परिजनों ने किया विवाद
दोपहर 12 बजे ओंकारेश्वर के पुराने बस स्टैंड पर ससुर केसरीया, साले अरुण सावले और संदीप सावले के साथ काका ससुर व मामा ससुर के दो नाबालिग बेटे पहुंचे। यहां लड़की को भगाकर लाने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। संदीप सावले ने नानकदास के बाएं गाल पर चाकू मार दिया। बीच-बचाव में दोस्त राम हिरवे की पीठ में चाकू घोंप दिया।
दुल्हन को भी पीटा
बताया जाता है कि इस दौरान बचाने आई पत्नी अरुणा के साथ भी मारपीट की गई। यह आरोप है कि सागर सावले ने उसका गला दबाया, एक नाबालिग ममेरे भाई ने हाथ-मुक्कों से हमला किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मांधाता थाना प्रभारी अनोक सिंदिया के अनुसार हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया गया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!