प्रेम प्रसंग विवाद में युवक का क्या हाल कर दिया: पुलिस ने जब खुलासा किया तो सब क्यों चौंके; कितने आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
बैतूल जिले के भैंसदेही क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया गया। पुलिस ने मामले का खुलासा 24 घंटे के भीतर किया और सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मृतक महाराष्ट्र का निवासी था।
लावारिस बाइक खड़ी होने की सूचना मिली थी
भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में 14 फरवरी को पुलिस को एक लावारिस बाइक खड़ी होने की सूचना मिली। जांच में पता चला कि यह बाइक महाराष्ट्र निवासी शिवम धुर्वे की है। बाइक के बारे में पूछताछ के दौरान परिजनों के जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर पुलिस को संदेह हुआ।
पत्थर और डंडों से पीट-पीटकर हत्या
ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस पुराने खेत की ओर गई। पूछताछ के दौरान विसराम साल्वे की पत्नी सोनाय ने स्वीकार किया कि उनकी बेटी सुमित्रा के कहने पर शिवम धुर्वे उनके घर आया था। आपसी विवाद के बाद विसराम, सोनाय और सुमित्रा ने मिलकर शिवम की हत्या कर दी।
युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने युवक के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसे खेत में ले जाकर पत्थर और डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। अगले दिन हत्या का राज छिपाने के लिए शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।
शादी का दबाव मामला बन गया विवाद
जांच में सामने आया कि मृतक शिवम का सुमित्रा से परिचय था और वह उस पर शादी का दबाव डाल रहा था। इससे परेशान होकर सुमित्रा ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
हत्या का प्रकरण दर्ज
पुलिस ने विसराम साल्वे, उसकी पत्नी सोनाय और बेटी सुमित्रा मौसिक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना जिले में प्रेम प्रसंग के चलते इस माह की चौथी हत्या है।
संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!