नाबालिग के साथ आखिर क्या हुआ था: अपने घर में यह क्या कदम उठा लिया; मौके पर पुलिस ने क्या देखा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
रतलाम के बाजना थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 4.30 बजे 12 साल 6 महीने की नाबालिग लड़की ने घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर थे।
दादी ने बच्ची को फंदे पर लटके देखा
दादी मवेशियों को पानी पिला रही थीं, मां नदी पर कपड़े धोने गई थीं और पिता मजदूरी पर थे। जब दादी घर लौटकर अंदर आईं, तो बच्ची को फंदे पर लटका हुआ देखा और चीख-पुकार मच गई।
पुलिस को दी तुरंत सूचना
परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बाजना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पोस्टमॉर्टम मंगलवार सुबह किया जाएगा।
शिकायत और गिरफ्तारी
थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि चार दिन पहले यानी 13 फरवरी को पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने भोजपुरा निवासी रूपचंद उर्फ रूप निनाना (24) पर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
आरोपी को जेल भेजा
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। दुष्कर्म की शिकायत दर्ज होने के केवल चार दिन बाद बालिका ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!