वरमाला के दौरान दुल्हन के साथ यह क्या हो गया: कौन आया था शादी में नकाब बांधकर; बीच में घुसकर क्या किया, पिता का क्या कहना है
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बक्सर।
बिहार के बक्सर जिले में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस समय दहशत में बदल गया, जब वरमाला के दौरान स्टेज पर खड़ी दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दुल्हन को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर वाराणसी रेफर किया गया। वहां उसका ऑपरेशन जारी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नगर चौसा पंचायत स्थित मल्लाह टोला की है।
शादी की खुशियों के बीच चली गोली
जानकारी के अनुसार, नंद मल्लाह के घर बेटी आरती (18) की शादी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव में तय हुई थी। बारात पहुंच चुकी थी और जयमाला की रस्म चल रही थी। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे, परिवारजन और मेहमान गानों की धुन पर जश्न मना रहे थे। इसी दौरान चेहरे पर नकाब बांधे एक युवक भीड़ के बीच से होते हुए स्टेज के पास पहुंचा और अचानक दुल्हन पर सामने से फायरिंग कर दी। गोली आरती के पेट में लगी। तेज संगीत के कारण शुरुआत में लोगों को गोली चलने का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही सेकेंड में दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी और अफरा-तफरी मच गई।
दुल्हन का आरोप- “दीनबंधु ने मारी गोली”
घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय दुल्हन ने कथित तौर पर कहा कि उसे दीनबंधु नामक युवक ने गोली मारी है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पड़ोस में रहने वाला युवक है और वह उनकी बेटी से एकतरफा प्रेम करता था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पिता का दावा- एकतरफा प्यार
दुल्हन के पिता ने कहा कि उनकी बेटी आरोपी को पसंद नहीं करती थी। शादी उत्तर प्रदेश के बलिया में तय की गई थी। उनके मुताबिक युवक की तरफ से एकतरफा लगाव था, लेकिन उन्होंने कभी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। वहीं, आरोपी के पिता रमाशंकर चौधरी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनका कहना है कि उन्हें बेटे के कथित प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी। अगर पता होता तो सामाजिक स्तर पर समाधान निकालने की कोशिश करते।
बारात लौटी, घर में मातम
फायरिंग की घटना से दूल्हा और बाराती दहशत में आ गए। स्थिति बिगड़ने के बाद बारात वापस लौट गई। कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक और युवती के बीच पिछले दो साल से बातचीत थी, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस कार्रवाई
मामले की जांच कर रही मुफस्सिल थाना पुलिस ने आरोपी के घर को सील कर दिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शादी समारोह में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!