चार साल की मासूम के साथ बंद कार में क्या हुआ: कितने घंटे तक परिजन करते रहे तलाश; दिल दहला देने वाला हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जूनी इंदौर क्षेत्र के नंदन वन इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां खेलते-खेलते कार में छिपी 4 साल की मासूम की दम घुटने से मौत हो गई। घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।
खेल-खेल में कार में फंसी मासूम
जानकारी के अनुसार बेबी हाजरा (4) दोपहर में घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह पास में खड़ी एक कार में जाकर सीटों के बीच छिप गई। खेल के दौरान ही कार लॉक हो गई और बच्ची अंदर ही कैद हो गई। परिजनों को इस बात की भनक तक नहीं लगी।
तेज गर्मी बनी जानलेवा
दोपहर की तेज गर्मी में बंद कार कुछ ही मिनटों में भट्टी जैसी हो गई। अंदर ऑक्सीजन कम होने लगी और बच्ची का दम घुटने लगा। इधर परिजन उसे आसपास खेलता समझकर बेखबर रहे, लेकिन काफी देर तक नजर नहीं आने पर तलाश शुरू की गई।
दो घंटे बाद कार में मिली बेसुध
करीब दो घंटे तक परिवार और कॉलोनी के लोग बच्ची को ढूंढते रहे। इसी दौरान किसी ने कार के अंदर देखने की बात कही। दरवाजा खोलने पर बच्ची बेसुध हालत में मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बच्ची तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
गर्मी में बंद कार बनती है खतरनाक जाल
विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी के दिनों में बंद वाहन के भीतर तापमान तेजी से खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है। ऐसे में छोटे बच्चों के लिए दम घुटने का खतरा बेहद अधिक होता है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि बच्चों को कभी भी वाहन के आसपास या अंदर अकेला नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!