व्यापारी के साथ दो बदमाशों ने क्या किया: पुलिसकर्मियों की ऐसी भूमिका; मामले को दबाने की कोशिश क्यों हुई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स की राशि जमा करने जा रहे एक व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ब्रोकरशिप और कपड़ों की दुकान में काम करने वाले दो युवकों ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में व्यापारी को धमकाकर नकदी और डिजिटल भुगतान अपने कब्जे में ले लिया। इस प्रकरण में दो पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।
घटना 7 फरवरी की है। पीड़ित अब्दुल फहद प्रॉपर्टी टैक्स की रकम एटीएम में जमा करने जा रहे थे, तभी चंद्रलोक कॉलोनी के पास साहिल और नावेद नामक युवक उनके पास पहुंचे। उनके साथ दो पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। आरोप है कि फहद से 4 हजार यूएसटीडी ट्रांसफर करवा लिए गए और करीब 2 लाख रुपये नकद ले लिए गए।
पीड़ित ने पहले पलासिया थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोपियों में पुलिसकर्मियों के नाम सामने आने के बाद मामले को दबाने की कोशिश की गई। इसके बाद फहद ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।
एसीपी तुषार सिंह के अनुसार, सोमवार को पलासिया पुलिस ने नावेद और साहिल के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया है। वहीं, एमआईजी थाने में पदस्थ सिपाही मनोज और अविनाश की भूमिका की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के बीच पहले से क्रिप्टोकरेंसी को लेकर लेन-देन चल रहा था।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरा गोरिल्ला:रॉन्ग साइड से आने वालों को रोका; लोगों को पढ़ाया नियमों का पाठ

सीएम की फोटो वाले कथित फर्जी लेटर पैड से तबादले की साजिश:CMHO को पत्र भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-टैबलेट जब्त

श्रेष्ठा जोशी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष:माधुरी जायसवाल महामंत्री; दोनों एक ही वार्ड की निवासी, विधायक गोलू शुक्ला ने दिखाई ताकत

साधु बनकर युवक से ठगी:लिफ्ट लेने के बहाने जाल में फंसाया; भभूति लगाने का नाटक कर सोने की चेन उड़ाई

गौरव रणदिवे दिखे मुख्यमंत्री के साथ:शहर भाजपा में हलचल

रातभर सड़कों पर चला पुलिस का नाइट डोमिनेशन:1218 बदमाश चेक; 524 पर कार्रवाई, 275 वारंट किए तामील

गश्त के कुछ देर बाद सड़क पर चाकू लहराने लगा बदमाश:महिलाओं से छेड़छाड़; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दबोचा

ऑनलाइन बैटिंग केस, धम्मू:शिंदे और निंबोला का रिमांड पूरा; आज कोर्ट में करेंगे पेश, निखिल के बाद मनीष पमनानी को भी जमानत

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी:17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश;12 गिरफ्तार, इतने रुपए लाख बरामद

लेनदेन का मामला निपटा रही पुलिस:बुजुर्ग पिता-पुत्र को दो दिन से कनाड़िया थाने में बैठा रखा

iPhone नहीं था पहाड़ से कूदने की वजह:कुणाल केस में नया खुलासा; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय होगा सीहोर:3 क्विंटल फूलों से सजेगा कुबेरेश्वरधाम; 42 घंटे रहेगा नो-व्हीकल जोन

55 लाख की शराब तस्करी में दो और गिरफ्तार:कमीशन पर ग्वालियर-चंबल से आलीराजपुर भेजते थे बीयर

तेज रफ्तार का कहर:2 वाहनों की टक्कर में 3 की मौत; 12 साल की बच्ची गंभीर

अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई:चक्रतीर्थ से हटाए अवैध निर्माण; भारी पुलिस बल रहा तैनात,आपत्ति के बीच कार्रवाई जारी रही

जय श्री महाकाल का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

कांतिलाल भूरिया बोले-आदिवासी इलाकों से भेदभाव:झाबुआ में किसानों के धरने का चौथा दिन

देखिए वीडियो:शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि के लिए आमरण अनशन; 42 घंटे से पानी तक नहीं पीया, सरकारी स्कूलों को बंद करने के विरोध में छात्र-शिक्षक-अभिभावकों का कन्वेंशन

एक ही पेड़ पर मिले दो जिगरी दोस्तों के शव:रात में घर से निकले थे; एक दिन पहले हुआ था विवाद

एमपी सबसे तेज प्रगति करने वाला राज्य, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:इकॉनामिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में किया दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!